न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रजनीकांत की '2.0' ने की नई शुरूआत, बना 700 करोड़ी क्लब

निर्देशक शंकर की रजनीकांत (Rajinikanth) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर मोबाइल रेडिएशन के खतरों से आगाह करती फिल्म 2.0 ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराते हुए एक नया रिकार्ड कायम कर दिया है

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 14 Dec 2018 5:29:41

रजनीकांत की '2.0' ने की नई शुरूआत, बना 700 करोड़ी क्लब

निर्देशक शंकर की रजनीकांत (Rajinikanth) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर मोबाइल रेडिएशन के खतरों से आगाह करती फिल्म 2.0 ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराते हुए एक नया रिकार्ड कायम कर दिया है। यह फिल्म वैश्विक स्तर पर 700 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म बन गई है। 550 करोड़ के भारी-भरकम बजट में तैयार हुई इस फिल्म के हिन्दी वर्जन ने भारत में 180 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। इस फिल्म को मिल रही सफलता से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इसका लाइफ टाइम कलेक्शन 1000 करोड़ तक जा सकता है।

गत 29 नवम्बर को प्रदर्शित हुई इस फिल्म ने अपने दो सप्ताह के भीतर 700 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कॉलीवुड सिने इतिहास की पहली ऐसी फिल्म है जिसने यह रिकॉर्ड कायम किया है। ट्रेड एनालिस्ट मनोबल विजयबालन के मुताबिक 2.0 ने अब तक दुनियाभर में 710.98 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ने दो हफ्तों के अंदर सिर्फ तमिलनाडु में 166.98 करोड़ रुपये की कमाई की है।

bollywood,rajinikanth,Akshay Kumar,2point0,2point0 box office collection,2point0 box office report

मनोबाला के मुताबिक फिल्म ने पहले हफ्ते में 526.86 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे हफ्ते के पहले दिन फिल्म ने 27.31 करोड़, दूसरे दिन 32.57 करोड़, तीसरे दिन 36.45 करोड़, चौथे दिन 39.20 करोड़, पांचवे दिन 17.13 करोड़, छठे दिन 14.66 करोड़, और सातवें दिन दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 16.80 करोड़ की कमाई करने में कामयाब हुई।

bollywood,rajinikanth,Akshay Kumar,2point0,2point0 box office collection,2point0 box office report

प्रदर्शन के तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी 2.0 से यह उम्मीद की जा रही है कि वह इस सप्ताह भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से जमी रहेगी। हालांकि उसे इस बार हॉलीवुड फिल्म ‘एक्वामैन’ से भारी चुनौती मिलेगी, लेकिन इसके बावजूद यह संतोषजनक कारोबार करने में सफल होगी। ऐसा नहीं है कि यह मजबूती सिर्फ भारतीय बाजार में मिलेगी अपितु अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी यह कामयाब होगी। अमेरिका में 2.0 अपने तीसरे सप्ताह में 100 से ज्यादा स्क्रीन्स पर दिखायी जा रही है। तीसरे हफ्ते तक किसी भारतीय फिल्म के लिए इस तरह की स्क्रीनिंग को एक रिकॉर्ड माना जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम