न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रजनीकांत-अक्षय कुमार की जबरदस्त एक्शन फिल्म 2.0 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, हिंदी में देखें ट्रेलर

साउथ के सुपरस्टार एक्टर रजनीकांत (Rajinikanth) की मोस्ट अवेटेड फिल्म '2.0' (2 point 0) का ट्रेलर आज यानी 3 नवंबर को रिलीज हो गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 03 Nov 2018 2:44:22

रजनीकांत-अक्षय कुमार की जबरदस्त एक्शन फिल्म 2.0 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, हिंदी में देखें ट्रेलर

साउथ के सुपरस्टार एक्टर रजनीकांत (Rajinikanth) की मोस्ट अवेटेड फिल्म '2.0' (2 point 0) का ट्रेलर आज यानी 3 नवंबर को रिलीज हो गया है। ट्रेलर शनिवार को पहले दोहपर 12 बजे आना था, लेकिन देरी की वजह से अब संभावित समय 1 बजे आया। सुबह से ही सोशल मीडिया पर 2point0 Trailer Launch और 2point0 Trailer Day नाम के हैशटैग से ट्रेंड कर रहा है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के मौके पर सुपरस्टार रजनीकांत के अलावा विलेन का रोल निभाने वाले बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी पहुंचे। यहां फिल्म के मेकर्स समेत अन्य स्टार कास्ट भी शामिल हुए। रिलीज ट्रेलर में रजनीकांत और एमी जैक्सन रोबोट के रोल में दिख रहे हैं। तो वहीँ बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का अलग अंदाज फिर से एक बार दर्शकों के सामने आ गया हैं। बात दें, फिल्म में अक्षय कुमार नेगेटिव किरदार हैं। इसके लिए अक्षय फिल्म में खूंखार गेटअप में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार साउथ इंडियन सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म का पूरा बजट 543 करोड़ के आस पास बताया जा रहा है, जोकि बहुत ज्यादा हैं। बात दें, फिल्म 2.0 भारत की सबसे महंगी इसलिए भी है, क्योंकि इसमें महंगे VFX का भरपूर इस्तेमाल किया गया है। और तो और यह VFX बेहद एडवांस्ड भी हैं। इसके साथ ही फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन और प्रमोशन में भी काफी पैसा लगाया जाने वाला हैं।

bollywood,2point0,rajinikanth,Akshay Kumar,2point0 trailer

2.0 के ट्रेलर को हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषा में लॉन्च किया गया है। यह साल 2010 में आई फिल्म 'रोबोट' का दूसरा पार्ट है। इस फिल्म में भले ही लीड रोल सुपरस्टार रजनीकांत कर रहे हों, लेकिन विलेन का किरदार निभा रहे बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) 'सेंटर ऑफ अट्रैक्शन' होंगे। ट्रेलर में शहर भर में मौजूद लोगों के पास मोबाइल फोन को विलेन अपने पास चुंबकीय ताकत से खींच लेता है। इसके बाद चील के रूप में पूरे शहर में आतंक मचा देता है। हालांकि पावरफुल विलेन से लड़ने के लिए 'रोबोट' फिल्म की ही तरह सुपर पॉवर का यूज करने के लिए साइंटिस्ट डॉक्टर वसीगरन बने रजनीकांत 'चिट्टी' को बुलाते हैं। देखना यह होगा कि लोगों के पास से मोबाइल फोन के गायब होने की क्या वजह हो सकती है।

यह वीडियो मशहूर प्रोड्यूसर करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज की। ट्रेलर रिलीज होने के सिर्फ कुछ घंटे के भीतर ही लगभग लाखों व्यूज आ गए। यह टीजर जल्द ही यूट्यूब पर ट्रेंड करता हुआ दिखाई देगा। अक्षय कुमार इस फिल्म में साइंटिस्ट डॉक्टर रिचर्ड के नाम से जाने जाएंगे। बाद में डॉक्टर रिचर्ड और चिट्टी के बीच आमना-सामना करते हुए देखा जाएगा।

बता दें, '2.0' में पहली बार अक्षय और रजनीकांत साथ नजर आएंगे। फिल्म में सुधांशु पांडे और आदिल हुसैन जैसे स्टार्स भी हैं। फिल्म 2.0 दर्शकों को तमिल और हिंदी के अलावा 13 और भाषाओं में देखने को मिलेगी। इस फिल्म को शंकर ने डायरेक्ट किया है। और फिल्म मेकर करण जौहर के एसोसिएशन में फिल्म बनी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक