न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

निर्माता एवं निर्देशक के विवाद में फंसी 2.0, प्रदर्शन पर लटकी तलवार

ताजा विवाद दक्षिण और भारतीय सिने इतिहास की सबसे बड़ी भव्य और महंगी फिल्म 2.0 को लेकर आमने आया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Feb 2018 12:14:31

निर्माता एवं निर्देशक के विवाद में फंसी 2.0, प्रदर्शन पर लटकी तलवार

हाल ही में समाचार प्राप्त हुए थे कि हिन्दी फिल्म ‘केदारनाथ’ निर्माता और निर्देशक के आपसी टकराव के कारण डिब्बा बंद हो गई है, लेकिन फिर विवाद को जल्दी समाप्त करते हुए फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई। लेकिन अब जिस फिल्म को लेकर विवाद सामने आया है, उसने दक्षिण भारत के साथ-साथ हिन्दी सिने जगत की भी नींद हराम कर दी है।

ताजा विवाद दक्षिण और भारतीय सिने इतिहास की सबसे बड़ी भव्य और महंगी फिल्म 2.0 को लेकर आमने आया है। निर्देशक और निर्माताओं के बीच इसके प्रदर्शन को लेकर विवाद है। पूर्व में भी इस फिल्म की प्रदर्शन तिथि में 3 बार परिवर्तन किया जा चुका है और अब जब स्वयं रजनीकांत ने इसकी प्रदर्शन तिथि 27 अप्रैल घोषित की तो लगा अब यह प्रदर्शित होगी।

निर्माता एवं निर्देशक के विवाद में फंसी 2.0, प्रदर्शन पर लटकी तलवार

किन्तु ऐसा संभव नहीं हो पाया क्योंकि इसके निर्देशक शंकर ने कहा कि अभी फिल्म पूरी तरह से तैयार नहीं है जिसके चलते इसे 27 अप्रैल को प्रदर्शित नहीं किया जा सकता। तभी से इसके निर्माताओं लाइका प्रोडक्शन और शंकर के बीच विवाद शुरू हो गया। निर्माताओं का कहना था कि एडिटिंग टेबल पर फिल्म का जो स्वरूप आया है उसे उसी हिसाब से प्रदर्शित कर दिया जाए। जबकि शंकर का कहना है कि अभी इसका वीएफएक्स और एडिटिंग बाकी जिसके चलते उन्हें कुछ माह का समय और चाहिए।

निर्माता निर्देशक के बीच हुए विवाद को खत्म करने के लिए स्वयं रजनीकांत को आगे आना पड़ा और उन्होंने निर्माताओं को देरी की वजह से हो रहे नुकसान की भरपाई की जिम्मेदारी अपनी फिल्म काला कारियन के मुनाफे से देने की बात की है।

रजनीकांत की यह फिल्म आगामी 27 अप्रैल को प्रदर्शित होने जा रही है। पा.रंजीत के निर्देशन में बनी ‘काला कारियन’ में रजनीकांत ने माफिया डॉन की भूमिका निभाई है। उन्हें इस फिल्म की सफलता की पूरी उम्मीद है। रजनीकान्त द्वारा दिए गए वचन के बाद 2.0 के निर्माताओं ने अपनी फिल्म के प्रदर्शन को वर्ष के अन्त तक टाल दिया है। ऐसी सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि इसे दशहरे या 2 अक्टूबर के मौके पर प्रदर्शित किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
'बीजेपी लोकतंत्र नहीं, किम जोंग उन मॉडल पर काम कर रही है', रेवंत रेड्डी ने  राज्यसभा चुनाव को लेकर लगाए गंभीर आरोप
'बीजेपी लोकतंत्र नहीं, किम जोंग उन मॉडल पर काम कर रही है', रेवंत रेड्डी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर लगाए गंभीर आरोप
जेब में महज 500 रुपये, आंखों में बड़े सपने... बरेली से मुंबई तक का सफर तय कर बॉलीवुड स्टार बनीं दिशा पाटनी
जेब में महज 500 रुपये, आंखों में बड़े सपने... बरेली से मुंबई तक का सफर तय कर बॉलीवुड स्टार बनीं दिशा पाटनी
'कॉमेडी नहीं, समाज को बिगाड़ने का जरिया बन रहा है ऐसा कंटेंट', प्रणीत मोरे विवाद पर भड़के सुनील पाल
'कॉमेडी नहीं, समाज को बिगाड़ने का जरिया बन रहा है ऐसा कंटेंट', प्रणीत मोरे विवाद पर भड़के सुनील पाल
कमाई में आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'पेद्दी' का दबदबा, 9 दिनों में कमा लिए इतने करोड़
कमाई में आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'पेद्दी' का दबदबा, 9 दिनों में कमा लिए इतने करोड़
'370 वाली बिरयानी' विवाद के बाद अब मधुर विरली घिरे, रेप पर की गई टिप्पणी से सोशल मीडिया में मचा बवाल
'370 वाली बिरयानी' विवाद के बाद अब मधुर विरली घिरे, रेप पर की गई टिप्पणी से सोशल मीडिया में मचा बवाल
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
दिल्ली में बिजली बिल होंगे महंगे, DERC ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने को दी मंजूरी; छोटे उपभोक्ताओं को राहत जारी
दिल्ली में बिजली बिल होंगे महंगे, DERC ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने को दी मंजूरी; छोटे उपभोक्ताओं को राहत जारी
हापुड़ में किराए के मकान से महिला का शव बरामद, शरीर पर मिले चोट के निशान; पति फरार
हापुड़ में किराए के मकान से महिला का शव बरामद, शरीर पर मिले चोट के निशान; पति फरार
TMC में उथल-पुथल के बीच BJP की रणनीति स्पष्ट, सभी बागी नेताओं के लिए नहीं खुलेंगे पार्टी के दरवाजे
TMC में उथल-पुथल के बीच BJP की रणनीति स्पष्ट, सभी बागी नेताओं के लिए नहीं खुलेंगे पार्टी के दरवाजे
FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार दिखा ऐसा नज़ारा, ड्रॉ के बावजूद कनाडा ने रच दिया अनोखा रिकॉर्ड
FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार दिखा ऐसा नज़ारा, ड्रॉ के बावजूद कनाडा ने रच दिया अनोखा रिकॉर्ड
NDA की नजर लोकसभा में 2/3 बहुमत पर, TMC के बाद अब इस बड़े विपक्षी दल में टूट की चर्चा
NDA की नजर लोकसभा में 2/3 बहुमत पर, TMC के बाद अब इस बड़े विपक्षी दल में टूट की चर्चा