न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रियंका चोपड़ा ने PNB घोटाले के आरोपी नीरव मोदी को भेजा कानूनी नोटिस

पंजाब नेशनल बैंक पीएनबी से हजारों करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में गुरुवार को नया मोड़ आ गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 15 Feb 2018 5:11:06

प्रियंका चोपड़ा ने PNB घोटाले के आरोपी नीरव मोदी को भेजा कानूनी नोटिस

पंजाब नेशनल बैंक पीएनबी से हजारों करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में गुरुवार को नया मोड़ आ गया। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने झंडे गाड़ने में कामयाब होने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में हीरा कारोबारी नीरव मोदी को नोटिस भेजा है। उन्‍होंने हजारों करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी पर विज्ञापन के एवज में भुगतान न करने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

बता दें कि बॉलीवुड के कई सितारे नीरव मोदी के ब्रैंड से जुड़े हैं। उनके ब्रांड को प्रियंका चोपड़ा, एंड्रिया डायाकोनु और रोजी हंटिंगटन प्रोमोट करते आए हैं। नीरव के ज्वेलरी स्टोर लंदन, न्यूयॉर्क, लास वेगास, हवाई, सिंगापुर, बीजिंग जैसे 16 शहरों में है। भारत में भी दिल्ली और मुंबई में उनके स्टोर हैं। नीरव मोदी ने 2010 में अपने नाम से डायमंड कंपनी बनाई थी।

bollywood,priyanka chopra,nirav modi,pnb

इससे पहले पीएनबी महाधोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को नीरव के 9 ठिकानों पर छापे मारे। 11,300 करोड़ रुपये के इस फर्जीवाड़े में सीबीआई ने भी 31 जनवरी को एक प्राथमिकी दर्ज की थी। बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने फर्जी दस्‍तावेज पर नीरव मोदी के पक्ष में हजारों करोड़ रुपये की लोन गारंटी जारी कर दी थी। सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आरबीआई के आंकड़ों का हवाला देते हुए हाल में ही संसद में बैंकिंग सेक्‍टर में धोखाधड़ी के मामलों की जानकारी दी थी। उन्‍होंने 21 दिसंबर 2017 तक के डाटा के आधार पर बैंकों में ऐसे 25,600 से ज्‍यादा मामले सामने आने की बात कही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीरव मोदी इस समय देश में नहीं हैं।

यह घोटाला कथित रूप से जूलर नीरव मोदी ने किया है। इस घोटाले में कई बड़ी आभूषण कंपनियां मसलन गीतांजलि, गिन्नी और नक्षत्र भी विभिन्न जांच एजेंसियों की जांच के दायरे में आ गई हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘चार बड़ी आभूषण कंपनियां गीतांजलि, गिन्नी, नक्षत्र और नीरव मोदी जांच के घेरे में हैं। सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय उनकी विभिन्न बैंकों से सांठगांठ और धन के अंतिम इस्तेमाल की जांच कर रहे हैं।’इन कंपनियों से तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह