प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की शादी की पहली तस्वीरें (Priyanka Nick Wedding Pics) आखिरकार सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं। इन तस्वीरों का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। जोधपुर के उम्मेद भवन में हिन्दू रीति-रिवाज से हुई शादी के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने डिजाइनर सब्यासाची का एक बेहद खूबसूरत लाल रंग का लहंगा पहना था। इस लहंगे में प्रियंका चोपड़ा किसी अपसरा से कम नहीं दिखाई दीं। प्रियंका के इस लहंगे को काफी बारीकी के साथ बनाया गया था।














