न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी से पहले हुआ खुलासा, इस बीमारी से पीड़ित है निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के लिए जोधपुर रवाना हो चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Nov 2018 1:13:15

शादी से पहले हुआ खुलासा, इस बीमारी से पीड़ित है निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की शादी में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के लिए जोधपुर रवाना हो चुके हैं। इन सबके बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, कुछ दिनों पहले प्रियंका ने खुलासा किया था कि उन्हें दमा (अस्थमा) की बीमारी है। वहीं, अब प्रियंका के दूल्हे राजा निक जोनास ने भी खुद की एक बीमारी को बात ट्विटर पर शेयर की है। निक ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें 13 साल पहले टाइप वन डायबिटीज हो गया था। निक ने ट्विटर पर अपनी दो तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि 13 साल पहले आज के ही दिन मुझे टाइप वन डायबिटीज की बीमारी हुई थी। बायीं ओर की तस्वीर मुझे डायबिटीज का पता चलने के कुछ हफ्तों बाद की है।

bollywood,priyanka chopra,nick jonas,diabetes,priyanka chopra marriage,priyanka chopra marriage pics

निक ने लिखा कि मेरा वजन करीब 100 पाउंड तक घट गया था। मेरा ब्लड शुगर काफी ज्यादा हो गया था। उन्होंने लिखा कि किसी डॉक्टर से मिलने से पहले ही मैं डायबिटीज का मरीज बन चुका था। निक ने एक और ट्वीट कर लिखा कि दायीं ओर की तस्वीर अब की है। मैं अब सेहतमंद और खुश हूं। मैं अपनी सेहत को प्राथमिकता दे रहा हूं। वर्कआउट के साथ सेहतमंद खाना खा रहा हूं। साथ ही लगातार शुगर चेक करवाता हूं। इस बीमारी के साथ मेरा रोज की दिनचर्या पर काफी कंट्रोल हो गया है। मैं अपने परिवार और प्यार करने वालों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने हर वक्त मेरा साथ दिया।

bollywood,priyanka chopra,nick jonas,diabetes,priyanka chopra marriage,priyanka chopra marriage pics

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के लिए जोधपुर रवाना हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की यह तस्वीरें मुंबई एयरपोर्ट के बाहर की हैं। एयरपोर्ट पर प्रियंका और निक ने कैमरा देखते ही मीडिया को पोज भी दिए। तस्वीरों में प्रियंका और निक के रिश्तेदार भी पीछे की ओर नजर आ रहे हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर प्रियंका और निक कैजुअल कपड़ों में नजर आए। निक जोनस ने इस मौके पर सफेद टी-शर्ट के साथ ट्राउजर पहना हुआ था। उसके साथ ही जैकेट भी पहने हुए थे। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने क्रीम कलर के कुर्ते के साथ प्लाजो पहना हुआ था। इसके साथ कलरफुल दुपट्टा लिया हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी 2 और 3 दिसंबर को होगी। दीपिका और रणवीर की तरह यह कपल भी दो रीति-रिवाजों से शादी करेगा। एक हिंदू और दूसरी क्रिश्चियन।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी