न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत लौटी प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण चली हॉलीवुड

बॉलीवुड की दो प्रसिद्ध अभिनेत्रियाँ एक बार फिर से हॉलीवुड में अपना काम शुरू करने जा रही हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 30 Mar 2018 12:53:33

भारत लौटी प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण चली हॉलीवुड

बॉलीवुड की दो प्रसिद्ध अभिनेत्रियाँ एक बार फिर से हॉलीवुड में अपना काम शुरू करने जा रही हैं। बॉलीवुड में हॉलीवुड की हो चुकी दो ही एक्ट्रेसेस कहलाती हैं प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण। गत दिनों प्रियंका चोपड़ा भारत आई थी। उन्हें लेकर कई प्रकार के समाचार आए जिनमें कहा गया कि वे सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ में नजर आएंगी। कुछ दिनों बाद वे वापस हॉलीवुड चली गई जहाँ पर उन्होंने अपने टीवी शो क्वांटिको के अगले सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है।

bollywood,priyanka chopra,deepika padukone,hollywood

एक तरफ जहां प्रियंका लगातार हॉलीवुड की फिल्मों और टीवी शोज में लगी थीं, वहीं दीपिका अपनी फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर बॉलीवुड में व्यस्त थी। अब ‘पद्मावत’ का खुमार उतर चुका है और दीपिका पादुकोण पूरी तरह से फ्री हैं, जिसके चलते उन्होंने एक बार फिर से हॉलीवुड की राह पकड़ ली है।

डेक्कन क्रॉनिकल में छपी खबर के अनुसार पद्मावत के बाद वे ब्रेक पर थीं लेकिन जल्द ही विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘सपना दीदी’ शुरू करने वाली थीं। फिल्म में उनके को-स्टार इरफान खान बीमार हो गए हैं और उनके इलाज में समय लग सकता है। तब तक दीपिका फुरसत में रहने के मूड में नहीं हैं। सुनने में आया है कि वे नया प्रोजेक्ट हाथ में लेने वाली हैं।

bollywood,priyanka chopra,deepika padukone,hollywood

खबर के मुताबिक वे एक हॉलीवुड फिल्म साइन करने वाली हैं। उन्होंने हॉलीवुड में अपनी शुरुआत फिल्म ट्रिपल एक्स रिटर्न ऑफ झेंडर कैज से की थी। उसके बाद से ही उनसे यह पूछा जाता रहा कि उनकी अगली हॉलीवुड फिल्म कौन सी होगी। विशाल भारद्वाज की फिल्म में समय लगने के कारण दीपिका अब इंटरनेशल प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखा रही हैं। हॉलीवुड में सितारों के एजेंट्स फिल्मों की स्क्रीनिंग और स्क्रिप्ट को लेकर तैयारी करते हैं, लेकिन भारतीय सितारों को अपने कैरेक्टर्स के लिए मिलने जाना होता है, ऑडिशन और स्क्रीन टेस्ट देने होते हैं। हालांकि अभी तक दीपिका पादुकोण की तरफ से इस तरह का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है जिसमें कहा जा रहा हो कि दीपिका हॉलीवुड की फिल्म को लेकर वहाँ जा रही हैं। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही उनकी अगली हॉलीवुड फिल्म की सूचना मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल