न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KGF: 'गली-गली में...' पर मोनी रॉय ने बिखेरा अपनी कातिलाना अदाओं का जलवा, देखे वीडियो

'त्रिदेव' के इस गाने पर अभिनेत्री संगीता बिजलानी और जैकी श्रॉफ ने अपने डांस से धूम मचा दी थी। अब इस गाने पर अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) अपनी खूबसूरत अदाओं का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Dec 2018 3:08:57

KGF: 'गली-गली में...' पर मोनी रॉय ने बिखेरा अपनी कातिलाना अदाओं का जलवा, देखे वीडियो

साउथ के ऐक्शन हीरो यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'KGF' का एक नया गाना 'गली गली में फिरता है...' आज रिलीज़ किया गया है। यह गाना साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'त्रिदेव' का है जिसको केजीएफ' में फिर से रीक्रिएट किया गया है, जिसमें अभिनेत्री मौनी रॉय अपनी खूबसूरत अदाओं का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। 'त्रिदेव' के इस गाने पर अभिनेत्री संगीता बिजलानी और जैकी श्रॉफ ने अपने डांस से धूम मचा दी थी। अब इस गाने पर अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) अपनी खूबसूरत अदाओं का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं।

'गली गली' गाने में मौनी रॉय का कातिलाना अंदाज और सेक्सी मूव्स लोगों को खूब पसंद आ रहा है, गाना रिलीज़ होने के साथ ही चर्चे में हैं। गाने में मौनी के साथ सुपरस्टार यश कुमार भी अपने रोमांटिक और यंग्री यंगमैन के अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। गानें में मौनी तीन अलग-अलग लुक में नजर आ रही हैं। पिछले हफ्ते ही इस गाने की शूटिंग मुंबई के गोरेगांव स्टूडियो में हुई थी, इस गाने को डांस मास्टर गणेश आचार्या ने कोरियॉग्राफ किया है। गणेश बताते हैं, 'फिल्म त्रिदेव के गाने के दौरान में बैकग्रॉउंड डांसर था और आज इतने सालों के बाद उसी गानें को मैं कोरियॉग्राफ़ का रहा हूं। इस गाने को रि कंपोज किया है तनिष्क बागची ने वहीं इसमें आवाज दी है नेहा कक्कड़ ने। नेहा ने इस गाने में अपनी आवाज को कुछ नए एक्सपेरिमेंट्स भी किए हैं। जिसके चलते गाने में ज्यादा ही कशिश महसूस हो रही है।

bollywood,kgf,mouni roy,tridev,gali gali main song

केजीएफ में रॉकी (यश) की कहानी दिखाई जाएगी, जिसका उद्देश्य दुनिया और सोने की खान जीतना है। फिल्म में सोने के खनन और कर्नाटक के कोलार क्षेत्र में राज करने वाले माफिया के इतिहास से जुड़ी रोचक कहानी दिखाई जाएगी। मूल रूप से कन्नड़ भाषा में बनाई गई इस फिल्म को तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज़ किया जाएगा।

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए, यश ने कहा, 'हर इंसान में अच्छी और बुरी दोनों साइड्स होती हैं। इस फ़िल्म में एक जबरदस्त डायलॉग भी हैं, 'दुनिया सिर्फ दो किस्म के लोगों को याद रखती है, पहला जो डर पैदा करता है और दूसरा जो डर मिटाता है, इसने दोनों किया है।' मेरा करैक्टर ऐसा है। यह करैक्टर उतना सिम्पल नहीं है, इसमें काफी ट्विस्ट एंड टर्न्स हैं। बहुत लेयर्स हैं। हर फिल्म की स्टोरी में वही होता है न, उसको जिस तरीके से आप बताते हैं वह अलग होता हैं।'

मौनी बताती है, 'मैने इस फिल्म में फिल्म त्रिदेव का सुपरहिट गाना गली गली में फिरता है पर परफॉर्म किया है। यह गाना मेरा फेवरेट भी रहा है। मैंने फिल्म के दोनों ट्रेलर देखे हैं मुझे बहुत अच्छा लगा।'

यश बताते हैं, 'वैसे तो यह गाना पूरी तरह मौनी का है, लेकिन हमारे डांस मास्टर गणेश आचार्या ने मेरे लिए भी गाने में जगह बनाई है तो मैं भी आपको इस गानें में नजर आऊंगा।

यश, श्रीनिधि शेट्टी, राम्या कृष्ण, अनंत नाग, जॉन कोककेन, अच्युथ राव द्वारा अभिनीत 'केजीएफ' को प्रशांत नील ने निर्देशित है। यह पीरियड ड्रामा 70 के दशक के कार्यकाल पर आधारित है और इसे दो भागों में बनाया जाएगा। इनमें से पहला भाग का शीर्षक 'केजीएफ चैप्टर 1' होगा जो 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक