बहन प्रियंका की शादी के बीच पर‍िणीति के अफेयर की चर्चा, देखें तस्वीर

By: Pinki Wed, 28 Nov 2018 5:36:02

बहन प्रियंका की शादी के बीच पर‍िणीति के अफेयर की चर्चा, देखें तस्वीर

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की शादी के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और अमेरिकन सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) की शादी को लेकर खूब चर्चा हो रही है। सोमवार रात प्रियंका चोपड़ा के साथ निक जोनस, उनके भाई जो. जोनस, सोफी टर्नर मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर देखे गए। इस पार्टी में पर‍िणीत‍ि और आल‍िया भट्ट भी पहुंचे। इस पार्टी मे कपल के साथ दोस्त और परिवार के सदस्य भी शामिल हुएं। तो वहीं इस प्री वेडिंग की एक तस्वीर प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसमे सभी पार्टी के दौरान एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। लेकिन इस तस्वीर मे एक ऐसा शख्स भी दिखा जिसे देखकर हर कोई हैरान है। यह शख्स और कोई नहीं बल्कि परिणीति के रूमर बॉयफ्रेंड चरित देसाई हैं। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और चरित देसाई ड्रीम टीम टूर के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे। इसके बाद 2017 से दोनो के दूसरे को डेट करने की खबरें आने लगी।

बता दें बीते द‍िनों पर‍िणीत‍ि चोपड़ा अपनी स‍िस्टर प्र‍ियंका चोपड़ा की प्री वेड‍िंग पार्टी में चर‍ित देसाई के साथ नजर आई थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई स्टार्स भी पहुंचे। वैसे इस दौरान चोपड़ा परिवार प्र‍ियंका की शादी की तैयारी में व्यस्त चल रहा है। शादी की रस्में जोधपुर के शाही भवन में होने वाली हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com