न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घूमर गाने में अब नहीं दिखेगी दीपिका पादुकोण की कमर, किया बड़ा बदलाव

लंबे समय से विवादों में रही निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' आगामी 25 जनवरी को अखिल भारतीय स्तर पर प्रदर्शित होने जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Jan 2018 8:16:01

घूमर गाने में अब नहीं दिखेगी दीपिका पादुकोण की कमर, किया बड़ा बदलाव

लंबे समय से विवादों में रही निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' आगामी 25 जनवरी को अखिल भारतीय स्तर पर प्रदर्शित होने जा रही है। यहाँ हमने सम्पूर्ण भारत ने कहकर अखिल भारतीय कहा, क्योंकि यह पूरे भारत में प्रदर्शित नहीं होगी। राजस्थान सरकार ने स्पष्ट तौर पर इस पर बैन लगा दिया है। ऐसी संभावनाएँ व्यक्त की जा रही हैं कि राजस्थान सरकार के निर्णय को देखते हुए भारत के कुछ और राज्यों में इसका प्रदर्शन टल जाए।

वही फिल्म 'पद्मावत' के निर्माताओं ने अखबारों के मुख्य पृष्ठ पर सोमवार को विज्ञापन देकर इस बात का खंडन किया है कि अलाउद्दीन खिलजी व रानी पद्मावती के बीच कोई दृश्य नहीं है और यह एक ऐसी फिल्म है, जिस पर प्रत्येक भारतीय गर्व करेगा। यह विज्ञापन फिल्म के निर्माताओं -भंसाली प्रोडक्शंस व वायाकॉम18 मोशन पिक्चर्स- द्वारा आधिकारिक रूप से फिल्म की रिलीज तिथि 25 जनवरी घोषित किए जाने के एक दिन बाद आया है। फिल्म में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा सुझाए गए संशोधन को शामिल किया गया है।

फिल्म निर्माताओं ने फिल्म के विज्ञापन के अंत में कहा है, "पद्मावत एक ऐसी फिल्म है, जिस पर हर भारतीय गर्व करेगा। इसका अनुभव करने के लिए आप 25 जनवरी को नजदीकी थिएटर में जाएं।" इस विज्ञापन में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की तस्वीर है।

वही इसके साथ मेकर्स ने यह भी साफ किया है कि यह एक ऐसी फिल्म है जिस पर प्रत्येक भारतीय को फक्र होगा। आपको बता दें कि पद्मावत वो पहली भारतीय फिल्म होगी जिसे दुनियाभर में आईमैक्स 3डी रिलीज मिलेगी। फिल्म को सीबीएफसी द्वारा सिर्फ पांच संशोधनों के साथ मंजूरी दी गई और इसे भारत में यू/ए प्रमाण-पत्र के साथ आधिकारिक रूप से स्वीकृति दी गई है। इसके बाद इसमें 5 बड़े बदलाव किए गए हैं। उसमे से जो सबसे बड़ा बदलाव है वह फिल्म से रिलीज हुए एक मात्र गाने घूमर में किया गया है। गाने में अब आपको दीपिका की कमर नहीं दिखने वाली है। विरोध के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म के निर्देशक भंसाली को आदेश दिया है कि वे कुछ भी करे लेकिन घूमर गाने में दीपिका की कमर नहीं दिखनी चाहिए। ऐसे में मिल रही खबर के मुताबिक़ अत्याधुनिक तकनीकी का इस्तमाल करते हुए गाने में दीपिका की कमर को छुपा दिया गया है।

आपको बता दें कि पहले ये फिल्म 'पद्मावती' 1 दिसंबर, 2017 को रिलीज होनी थी। लेकिन फिल्म को मिल रहे विरोध के चलतें इसकी रिलीज़ डेट को टाल दिया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर