न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पैडमैन की रिलीज से पहले बोलीं ट्विंकल खन्ना - छुट्टी के लिए मासिक धर्म का बहाना नहीं बनाना चाहिए

आगामी शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘पैडमैन’ का प्रदर्शन होने जा रहा है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Tue, 06 Feb 2018 1:50:39

पैडमैन की रिलीज से पहले बोलीं ट्विंकल खन्ना - छुट्टी के लिए मासिक धर्म का बहाना नहीं बनाना चाहिए

आगामी शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘पैडमैन’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस काफी आशान्वित नजर आ रहा है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की सबसे सफलतम फिल्म साबित होगी। उम्मीद है यह 150 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होगी। वही इस फिल्म की निर्माता ट्विंकल खन्ना का कहना है कि महिलाओं को छुट्टी के लिए मासिक धर्म का बहाने की तरह इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

bollywood,padman,Akshay Kumar,twinkle khanna,menstrual days,bollywood news

ट्विंकल ने कहा, "मैं एक ऐसे शो का हिस्सा थी जिसमें एक महिला कहती थी कि वह मासिक धर्म के दौरान अधिक काम करती है, जिससे कोई यह न कहे कि वह कमजोर है इसलिए उसे घर पर बैठना चाहिए।" उन्होंने कहा, "बहुत-से लोग कहते हैं कि महिलाओं को महिलाओं की तरह रहना चाहिए, इसलिए उनहें महिलाओं को कुछ भी करने से रोकने के लिए एक और बहाना क्यों दिया जाए। अगर बहुत दर्द है, तो ही उन्हें छुट्टी लेनी चाहिए जैसा कि वे पेट दर्द या अन्य किसी बीमारी की स्थिति में करती हैं। महिलाओं को मासिक धर्म को छुट्टी लेने के बहाने के रूप में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।" ट्विंकल सोमवार को अपने प्रोडक्शन की फिल्म 'पैडमैन' के प्रचार के लिए यहां पहुंची। यह फिल्म अरुणाचलम मुरुगनाथम की बायोपिक है, जो कम लागत में सैनिटरी पैड बनाने वाली मशीन लाकर एक नई क्रांति लेकर आए। यह फिल्म ट्विंकल की किताब 'द लेजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद' की एक लघु कहानी पर आधारित है, जो मुरुगनाथम के जीवन से प्रेरित है। 'पैडमैन' 9 फरवरी को रिलीज होगी।

bollywood,padman,Akshay Kumar,twinkle khanna,menstrual days,bollywood news

अक्षय कुमार की इस फिल्म को लेकर बॉलीवुड में एकजुटता नजर आ रही है। बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे इस फिल्म का प्रचार कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, आमिर खान सार्वजनिक स्थानों पर अपने हाथों में ‘पैड’ लेकर फोटो शूट करवा रहे हैं, जो ‘पैडमैन’ का प्रचार है।

दर्शकों में इस फिल्म के प्रति जिस तरह से जिज्ञासा जगायी जा रही है उससे ऐसा महसूस होता है बॉलीवुड अब स्वयं को स्थापित करना चाहता है। बड़े-बड़े सितारे यह सोचने लगे हैं कि फिल्म सफल होनी चाहिए, जिससे फिल्म उद्योग में स्थायित्व बरकरार रह सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह