न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘पद्मावत’ के साथ 100 करोड़ी क्लब का सदस्य बन सकते हैं शाहिद कपूर

पिछले डेढ़ दशक से बॉलीवुड में कार्यरत अभिनेता शाहिद कपूर अब 100 करोड़ी क्लब के सदस्य बनने जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Jan 2018 10:03:53

‘पद्मावत’ के साथ 100 करोड़ी क्लब का सदस्य बन सकते हैं शाहिद कपूर

पिछले डेढ़ दशक से बॉलीवुड में कार्यरत अभिनेता शाहिद कपूर अब 100 करोड़ी क्लब के सदस्य बनने जा रहे हैं। ऐसा पहली बार होगा जब शाहिद कपूर की कोई फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होगी। बेहतरीन अभिनेता के तौर पर पहचान बनाने वाले शाहिद कपूर ने बॉलीवुड को हैदर, कमीने, उड़ता पंजाब, इश्क विश्क, जब वी मेट जैसी कामयाब फिल्में दी हैं, परन्तु उन्होंने एक भी ऐसी फिल्म नहीं दी है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के आँकड़े को छूने में सफलता प्राप्त की हो।

शाहिद कपूर की पिछली प्रदर्शित नौ फिल्मों पर एक नजर डाले तो पाते हैं कि उसमें से आधी फिल्में असफल रही हैं और आधी फिल्मों ने अपनी लागत निकालने के साथ कुछ मुनाफा भी कमाया है। वैसे उनके करियर की अब तक सबसे सफल फिल्म प्रभु देवा निर्देशित आर. . . राजकुमार रही है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 66.10 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी।

bollywood,padmaavat,shahid kapoor,padmavati,gossips,entertainment

वर्ष 2016 की सबसे ज्यादा विवादास्पद फिल्म उड़ता पंजाब ने बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। वहीं दूसरी ओर विशाल भारद्वाज निर्देशित ‘हैदर’ ने तारीफें तो बहुत बटोरी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे 56 करोड़ से ही संतुष्ट होना पड़ा था। शानदार-कमीने (दोनों 43 करोड़), फटा पोस्टर निकला हीरो (36.53 करोड़), बदमाश कम्पनी (36 करोड़), जब वी मेट (32.50 करोड़) और मौसम (जिसे उनके पिता पंकज कपूर ने निर्देशित किया था) ने बॉक्स ऑफिस पर मात्र 30 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। सैफ अली खान, कंगना रनौत के साथ गत वर्ष प्रदर्शित हुई उनकी विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म ‘रंगून’ उनके करियर की पहली ऐसी फिल्म रही है जो अपनी लागत तक वसूल नहीं कर पायी थी।

bollywood,padmaavat,shahid kapoor,padmavati,gossips,entertainment

लेकिन अब ‘पद्मावत’ उनके करियर को बदलने की तैयारी में है। यह फिल्म 100 करोड़ का आँकड़ा प्रदर्शन के तीन दिन में ही छू लेगी। जिसके चलते अब शाहिद कपूर भी 100 करोड़ी नायकों की फेहरिस्त में शामिल हो जाएंगे। यह फिल्म उनके करियर का एक ऐसा मोड़ साबित होगी, जहाँ से शायद ही वह कभी पीछे मुडक़र देखें। ट्रेड पंडितों का आंकलन है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होगी। यदि ऐसा होता है तो शाहिद के फिल्मी करियर पर ये फिल्म किक लगा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल