न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिरकार प्रियंका चोपड़ा के मंगेतर निक जोनास की EX गर्लफ्रेंड ने तोड़ी चुप्पी, कहा...

इस बीच निक की एक्स गर्लफ्रेंड ने निक और प्रियंका की सगाई पर अब पहला रिएक्शन दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 06 Sept 2018 7:48:10

आखिरकार प्रियंका चोपड़ा के मंगेतर निक जोनास की EX गर्लफ्रेंड ने तोड़ी चुप्पी, कहा...

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra ने निक जोनस Nick Jonas की रोका सेरेमनी Ring Ceremony मुंबई में 18 अगस्त को पारंपरिक तरीके से सम्पन्न हुई थी। इस सेरेमनी के बाद उसी दिन शाम को प्रियंका ने पार्टी भी रखी थी जिसमें अंबानी से लेकर बॉलीवुड के कुछ चर्चित चेहरों को ही प्रियंका ने न्योता भेजा था। इसके बाद से प्रियंका और निक को हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ मंगेतर निक जोनास और प्रियंका की उम्र में 11 साल का अंतर होने के कारण उन दोनों को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं को भी सामना करना पड़ रहा है। इस बीच निक की एक्स गर्लफ्रेंड ने निक और प्रियंका की सगाई पर अब पहला रिएक्शन दिया है। निक की एक्स गर्लफ्रेंड का नाम ओलीवियो कल्पो Olivia Culpo है। ओलीवियो साल 2012 में मिस यूनीवर्स रह चुकी हैं।

bollywood,nick jonas,olivia culpo,priyanka chopra

वेबसाइट पीपुल डॉट कॉम के मुताबिक ओलीवियो ने निक और प्रियंका की सगाई पर दोनों कपल को शुभकामनाएं दी हैं। वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक निक की एक्स गर्लफ्रेंड ओलीवियो ने कहा - 'कोई भी अपने प्यार को किसी भी वक्त पा सकता है। खासकर इस इंडस्ट्री में।' ओलीवियो ने आगे कहा - 'मैं उनके लिए खुश हूं। कामना करती हूं कि हर किसी को खुशी मिले।' यहां बता दें कि ओलिविया कल्पो और निक जोनास दो साल तक चले रिश्ते के बाद 2015 में जुदा हो गए थे। ओलिविया इन दिनों अमेरिकी फुटबॉल डैनियल जेम्स अमेन्डोला के साथ डेट कर रही हैं।

bollywood,nick jonas,olivia culpo,priyanka chopra

इन दोनों के रिश्ते के बाद निक ने प्रियंका को कुछ वक्त डेट करने के बाद सगाई का फैसला किया और जल्द ही दोनों कपल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। प्रियंका और निक पहली बार साल साल 2017 में 'मेट गाला' इवेंट के रेड कारपेट पर एक साथ देखे गए थे। उस वक्त इन दोनों के रिश्ते की बिल्कुल भी भनक नहीं थी। इन दोनों को न्यूयॉर्क में कई बार एक साथ देखा गया और तभी से इन दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी थी। इसके बाद निक का भारत और प्रियंका की मां से मिलना और छुट्टियां बिताने के लिए गोवा जाना, इन सब बातों से इन दोनों के रिश्ते की खबर कहीं न कहीं सही साबित हो रही थी। आखिर में 18 अगस्त को प्रियंका ने खुलेआम तस्वीर पोस्ट करके अपने रिश्ते का ऐलान कर दिया। पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि निक और प्रियंका इस साल अक्टूबर में शादी कर सकते हैं। हालांकि अब अगले साल शादी करने की खबरें आ रही हैं। अभी तक इस बात की तो कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है कि प्रियंका और निक कब तक शादी करेंगे। काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' कर रही हैं जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर मुख्य किरदार में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी