श्रद्धा कपूर के पास इन दिनों कुछ ऐसी फिल्में हैं जिनको लेकर यह कहा जा सकता है कि यह सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने में सफल होंगी। हाल ही में बाहुबली फेम प्रभास के साथ ‘साहो’, सुशांत सिंह राजपूत के साथ ‘छिछोरे’ पूरी करने वाली श्रद्धा वरुण धवन के साथ ‘स्ट्रीट डांसर-3’ की शूटिंग कर रही हैं वहीं वे इस फिल्म के बाद टाइगर श्रॉफ के साथ ‘बागी’ सीरीज की तीसरी कड़ी को शुरू करेंगी।














