न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर ‘पीएम नरेन्द्र मोदी’ का बुरा हाल, नहीं निकली लागत, 5 दिन की सांसें और. . .

गत 24 मई को प्रदर्शित हुई विवेक ओबेराय अभिनीत और उनके पिता सुरेश ओबेराय द्वारा निर्मित ओमंग कुमार के निर्देशन में बनी ‘पीएम नरेन्द्र मोदी’ बॉयोपिक बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से धराशायी हो गई है

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 30 May 2019 2:59:32

बॉक्स ऑफिस पर ‘पीएम नरेन्द्र मोदी’ का बुरा हाल, नहीं निकली लागत, 5 दिन की सांसें और. . .

गत 24 मई को प्रदर्शित हुई विवेक ओबेराय अभिनीत और उनके पिता सुरेश ओबेराय द्वारा निर्मित ओमंग कुमार के निर्देशन में बनी ‘पीएम नरेन्द्र मोदी’ बॉयोपिक बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से धराशायी हो गई है। लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बावजूद इसे दर्शकों का टोटा झेलना पड़ा है। फिल्म ने अपने प्रदर्शन के 6ठे दिन बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर 1.62 करोड़ का कारोबार करते हुए स्वयं का कुल कारोबार 15 करोड़ के पार पहुँचा लिया है। इस फिल्म की लागत को लेकर भी अब निर्माता दो तरह के बयान दे रहे हैं। फिल्म प्रदर्शन से पहले कहा जा रहा था कि इस फिल्म को बनाने में 35 करोड़ (प्रचार प्रसार सहित) का खर्च आया है। आज एक न्यूज पोर्टल ने इस बात की जानकारी दी है कि इसे सिर्फ 8 करोड़ के बजट में बनाया गया है जो कि असम्भव प्रतीत होता है। 8 करोड़ की लागत बताकर इस फिल्म पोर्टल ने इस फिल्म को सुपर हिट करार दे दिया है। उनके अनुसार यह फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर 16 करोड़ का कारोबार करने के साथ ही अपनी लागत निकाल चुकी है और अब यह पूरी तरह से मुनाफे का सौदा साबित हो रही है।

कल शुक्रवार से यह फिल्म अपने दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर रही है जहाँ पर इसे सिर्फ 5 दिन के लिए सांसें लेने का मौका मिलेगा, क्योंकि 5 जून को ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। इसके चलते इसे देश के ज्यादातर सिनेमाघरों से उतार लिया जाएगा। ऐसे में इस फिल्म को अपनी कमाई के लिए अब अन्तिम पांच दिन मिले हैं, जिसमें यह ज्यादा से ज्यादा 5-7 करोड़ का कारोबार और कर सकती है।

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

'निर्दयी और शर्मनाक हमला...', काबुल एयरस्ट्राइक में 400 की मौत; भारत ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
'निर्दयी और शर्मनाक हमला...', काबुल एयरस्ट्राइक में 400 की मौत; भारत ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों का किया ऐलान, ममता बनर्जी नंदीग्राम से बाहर, सहयोगी दल के लिए छोड़ीं 3 सीटें
टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों का किया ऐलान, ममता बनर्जी नंदीग्राम से बाहर, सहयोगी दल के लिए छोड़ीं 3 सीटें
अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष पर चीन का रुख स्पष्ट, इन देशों को देगा मानवीय मदद
अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष पर चीन का रुख स्पष्ट, इन देशों को देगा मानवीय मदद
चांदी में 6000 रुपये का उछाल, सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी – जानें आज का ताजा भाव
चांदी में 6000 रुपये का उछाल, सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी – जानें आज का ताजा भाव
होंठों की डेड स्किन हटाने का आसान घरेलू उपाय,चीनी और शहद से पाएं मुलायम होंठ
होंठों की डेड स्किन हटाने का आसान घरेलू उपाय,चीनी और शहद से पाएं मुलायम होंठ
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन