न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बनी पहली हॉरर फिल्म ‘वायरस’, इतिहास बदलने की तैयारी में भोजपुरी सिनेमा

भोजपुरी सिनेमा अब अपने इतिहास को बदलने जा रहा है। अब वह हॉरर जोनर में प्रवेश कर चुका है जहाँ उसकी पहली हॉरर फिल्म ‘वायरस’ का निर्माण पूरा हो चुका है और यह शीघ्र ही प्रदर्शित होने जा रही है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 18 Mar 2019 3:47:43

बनी पहली हॉरर फिल्म ‘वायरस’, इतिहास बदलने की तैयारी में भोजपुरी सिनेमा

पिछले कुछ वर्षों में क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों में भोजपुरी सिनेमा ने अपना एक विशिष्ट स्थान बना लिया है। भोजपुरी में बनी फिल्मों को उत्तर भारत में जबरदस्त कामयाबी प्राप्त हो रही हैं, जिसके चलते अब यह फलफूल रहा है। भोजपुरी सिनेमा अब अपने इतिहास को बदलने जा रहा है। अब वह हॉरर जोनर में प्रवेश कर चुका है जहाँ उसकी पहली हॉरर फिल्म ‘वायरस’ का निर्माण पूरा हो चुका है और यह शीघ्र ही प्रदर्शित होने जा रही है।

शक्ति फिल्म्स इंडस्ट्री के बैनर तले बनी भोजपुरी की अब तक की पहली हॉरर फिल्म ‘वायरस’ बनकर तैयार है। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में अभिनेत्री सन्नी सिंह का बोल्ड अवतार देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि यह भोजपुरी सिनेमा की पहली हॉरर फिल्म है जिसमें डर के साथ ही एक्शन और थ्रिलर का समावेश किया गया है। जारी हुए फर्स्ट लुक में सन्नी सिंह के अतिरिक्त फिल्म के अन्य सितारों की भी एक झलक दिखाई दे रही है।

bhojpuri,horror film,virus,virus first look,bhojpuri movies

इस फिल्म का लेखक निर्देशन अंगद ओझा ने किया है जिन्होंने इसमें अभिनय भी किया है। अंगद के अनुसार यह फिल्म आमतौर पर बनाई जाने वाली भोजपुरी फिल्मों से अलग है। सबसे खास यह है कि यह दो भाषाओं में बनी है। फिल्म का निर्माण शक्ति फिल्म्स इंडस्ट्री का है जो इसका वितरण भी कर रही है। इस फिल्म के गीतों व संवादों को भारती बाबू ने लिखा है और संतोष पुरी ने संगीत दिया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में अंगद कुमार ओझा, सन्नी सिंह, निशा दुबे, अनुरुद्ध कुमार, बालेश्वर सिंह, सीपी भट्ट, मोनिका राय, आशी तिवारी और दीपक भाटिया हैं। जारी किए गए पोस्टर में फिल्म की प्रदर्शन तिथि का उल्लेख नहीं किया गया है। यह फिल्म कब प्रदर्शित होगी इसकी बाबत किसी प्रकार की कोई घोषणा फिल्म के निर्माता निर्देशक या अभिनेता की ओर से नहीं की गई है। वैसे कहा जा रहा है कि शीघ्र ही इस फिल्म का प्रदर्शन होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम