न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विक्की कौशल को मिला शूजित सरकार का साथ, बनेंगे ‘उधमसिंह’, दोहरा पाएंगे ‘उरी’ की सफलता

हाल ही में तरण आदर्श ने अपने एक ट्वीट के जरिये जानकारी दी है कि विक्की कौशल को शूजित सरकार ने अपनी अगली फिल्म ‘उधमसिंह (Udham Singh)’ में लीड रोल के लिए साइन किया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 04 Mar 2019 9:49:41

विक्की कौशल को मिला शूजित सरकार का साथ, बनेंगे ‘उधमसिंह’, दोहरा पाएंगे ‘उरी’ की सफलता

इस वर्ष की पहली 200 करोड़ी फिल्म देने वाले अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को ख्यातनाम निर्देशक शूजित सरकार (Shoojit Sircar) का साथ मिल गया है, जिसके चलते वे आगामी वर्ष एक बार फिर से ‘उरी (URI)’ की सफलता को दोहराने का प्रयास करते नजर आएंगे। हाल ही में तरण आदर्श ने अपने एक ट्वीट के जरिये जानकारी दी है कि विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को शूजित सरकार (Shoojit Sircar) ने अपनी अगली फिल्म ‘उधमसिंह (Udham Singh)’ में लीड रोल के लिए साइन किया है। इस फिल्म की शूटिंग आगामी माह से शुरू हो जाएगी और यह 2020 में प्रदर्शित होगी। शूजित सरकार की यह फिल्म आजादी से पहले के समय पर आधारित है और इसमें क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह (Udham Singh) की कहानी दिखाई जाएगी। शहीद ऊधम सिंह एक भारतीय क्रांतिकारी थे जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए जनरल डायर को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद उधमसिंह को पेंटनविले जेल में फांसी की सजा दी गई थी।

फिल्म में विक्की को लिए जाने पर शूजित ने कहा है, ‘अगर आप विक्की का ट्रैक रेकॉर्ड देखें तो आपको पता चलता है कि वह बेहद बहादुरी के साथ अलग तरह के किरदारों का चुनाव कर रहे हैं। मुझे एक ऐसे अभिनेता की जरूरत थी जो फिल्म के लिए अपना जी जान लड़ा दे। इसके साथ ही विक्की एक पंजाबी मुंडा है और फिल्म की कहानी भी एक पंजाबी पुरुष की है। ऐसे कई तरह से विक्की ही इस फिल्म के सही चुनाव हैं।’
वहीं दूसरी ओर विक्की कौशल ने इस फिल्म में शूजित के साथ काम करने के बारे में कहा, ‘मैं हमेशा से शूजित के साथ काम करना चाहता था और अब फाइनली वह मौका आ गया है। मैं शूजित सरकार की फिल्मों का हमेशा से प्रशंसक रहा हूं। यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं उनके साथ काम कर रहा हूं।’

गौरतलब है कि इस फिल्म को पिछले वर्ष इरफान खान के साथ शुरू किया जाना था। शूजित सरकार ने पहले इरफान को लिया था, जो उनके साथ ‘पीकू’ में काम कर चुके थे। हालांकि बाद में अपनी खराब तबीयत को देखते हुए इरफान खान इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया। फिल्म का निर्माण रॉनी लाहिरी कर रहे हैं। यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी।

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम