न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विक्की कौशल ने ‘हाउ द जोश’ को बदलने के लिए कहा था : आदित्य धर

इस वर्ष 11 जनवरी को प्रदर्शित हुई फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ भारतीय सिनेमा की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार हो चुकी है।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 09 Apr 2019 7:49:01

विक्की कौशल ने ‘हाउ द जोश’ को बदलने के लिए कहा था : आदित्य धर

इस वर्ष 11 जनवरी को प्रदर्शित हुई फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ भारतीय सिनेमा की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर अब तक 245 करोड़ का कारोबार कर चुकी इस फिल्म का एक संवाद ‘हाउ द जोश’ सिनेमा इतिहास के लोकप्रिय संवादों में शामिल हो चुका है। एक वक्त ऐसा भी था जब फिल्म के मुख्य नायक विक्की कौशल ने इस संवाद को बदलने को कहा था। लेकिन निर्देशक आदित्य धर ने उन्हें पुन: बोलने के लिए कहा, जिसके बाद इस संवाद को सुनकर ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के 30 सदस्यीय दल के रौंगटे खड़े हो गए थे। फिल्म ‘उरी :द सर्जिकल स्ट्राइक’ की पंक्ति ‘हाउ द जोश’ हिंदी फिल्म देखने वाले दर्शकों के दिमाग में चिपक गई है। जबकि फिल्म के निर्देशक आदित्य धर का कहना है कि शूटिंग के दौरान एक समय अभिनेता विक्की कौशल से मिले सुझाव के बाद वह इस पंक्ति को बदलने के बारे में सोच रहे थे।

रविवार को यहां पटकथा लेखक संघ द्वारा आयोजित ‘वार्तालाप’ कार्यक्रम के हिस्से के रूप में दिग्गज पटकथा लेखक रोबिन भट्ट के साथ बातचीत के दौरान 36 वर्षीय निर्देशक ने कहा, ‘मुझे अभी भी याद है जब विक्की ने पहली बार यह पंक्ति कही, हमारी टीम के 30 सदस्यों के इसे सुनकर रोंगटे खड़े हो गए। निर्देशक ने कहा कि यह एक ऐसी याद बन चुकी है, जो मुझसे जुड़ गई है। उस वाकये को याद करते हुए धर ने कहा, ‘हमने पहले म्यांमार दृश्य के दौरान ‘हाउ द जोश’ पंक्ति शूट की थी। दो मिनट बाद जब कैमरा रोल हुआ तो विक्की मेरे पास आया और उसने मुझसे इस पंक्ति को बदलने के लिए कहा, क्योंकि उसे लगा कि कहीं न कहीं वो भावना नहीं आ रही है। मैंने उसे अपनी टीम को प्रेरित करने के बारे में बताया जैसा सेना के कमांडर किया करते हैं, जिसके बाद उसे कोशिश करने के लिए बोला गया।’

जब धर ने ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ की कहानी लिखनी शुरू की थी और विहान के किरदार के हिस्से के संवाद लिखे थे तब उन्हें इस बात का अहसास नहीं था कि यह इतना बड़ा हिट हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'निर्दयी और शर्मनाक हमला...', काबुल एयरस्ट्राइक में 400 की मौत; भारत ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
'निर्दयी और शर्मनाक हमला...', काबुल एयरस्ट्राइक में 400 की मौत; भारत ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों का किया ऐलान, ममता बनर्जी नंदीग्राम से बाहर, सहयोगी दल के लिए छोड़ीं 3 सीटें
टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों का किया ऐलान, ममता बनर्जी नंदीग्राम से बाहर, सहयोगी दल के लिए छोड़ीं 3 सीटें
अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष पर चीन का रुख स्पष्ट, इन देशों को देगा मानवीय मदद
अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष पर चीन का रुख स्पष्ट, इन देशों को देगा मानवीय मदद
चांदी में 6000 रुपये का उछाल, सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी – जानें आज का ताजा भाव
चांदी में 6000 रुपये का उछाल, सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी – जानें आज का ताजा भाव
JDU को बड़ा झटका: केसी त्यागी ने छोड़ी पार्टी, नीतीश की राज्यसभा जीत के अगले दिन फैसला
JDU को बड़ा झटका: केसी त्यागी ने छोड़ी पार्टी, नीतीश की राज्यसभा जीत के अगले दिन फैसला
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन