न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलवामा हमला: शहीदों के परिजनों को 1 करोड़ रुपए देगी विक्की कौशल समेत 'उरी' की टीम

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों को अमिताभ बच्चन के बाद ब्लॉकबस्टर फिल्म उरी की टीम ने शहीद हुए जवानों को एक करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है.

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 17 Feb 2019 11:58:42

पुलवामा हमला: शहीदों के परिजनों को 1 करोड़ रुपए देगी विक्की कौशल समेत 'उरी' की टीम

जम्मू एवं कश्मीर (Jammu-Kashmir) में 1989 में आतंकवाद के सिर उठाने के बाद से अब तक के सबसे जघन्य हमले में गुरुवार को राज्य के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी अपनी एसयूवी को सीआरपीएफ (CRPF) की बस से टक्कर मार दी थी, जिसमें कम से कम 40 जवान मौके पर ही शहीद हो गए। आतंकी हमले में सीआरपीएफ जवानों की शहादत से पूरे देश भर में मातम का माहौल है। ऐसे में अब लोग शहीदों के परिवार की मदद के लिए भी हाथ बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में गत शुक्रवार 15 फरवरी को बॉलीवुड में अपने अभिनय के 50 साल पूरे करने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने कहा है कि उनकी तरफ से 14 फरवरी को पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों के परिवार वालों को 5-5 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। वही इसके बाद ब्लॉकबस्टर फिल्म उरी की टीम ने शहीद हुए जवानों को एक करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है।

'उरी' फिल्म के प्रोड्यूसर रोनी स्क्रूवाला ने ट्वीट के जरिए बताया, "टीम 'उरी' आर्मी फैमिली वेलफेयर फंड को एक करोड़ रुपए देती है। हम ये भी सुनिश्चित करेंगे कि ये राशि पुलवामा हमले में शहीद हुए परिवारों को मिले। लेकिन, ये राशि छोटे-छोटे टुकड़ों में दी जाएगी। हम हमारे देश के लोगों से भी रिक्वेस्ट करते हैं कि वह भी अपनी इच्छानुसार डोनेट करें।"

uri,uri team,donate,pulwama terrorist attack,martyr families,vicky kaushal,amitabh bachchan,jammu kashmir

विक्की कौशल शहीद जवानों के लिए हुए इमोशनल, ऐसा लगा मैंने व्यक्तिगत कुछ खो दिया हो

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) उरी हमले पर आधारित फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' (URI: The Surgical Strike) में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में बस गए। ऐसे में जब जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर आतंकी हमला हुआ तो वह शहीदों के लिए भावुक हो गए। मीडिया से बात करते हुए विक्की कौशल ने न सिर्फ आतंकी हमले पर संवेदना व्यक्त की बल्कि शहीद जवानों के परिवारों को भावुकता पूर्वक और आर्थिक मदद करने के लिए साथ आने को कहा। विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने हमले वाले दिन भी अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर लिखा, "आतंकी हमले की खबर सुनकर दुखी और सदमे में हूं। सीआरपीएफ के उन बहादुर शहीद जवानों के परिजनों के लिए मेरा दिल भर रहा है। जो जवान घायल हैं। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम