न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘टोटल धमाल’: अजय देवगन की एक और 100 करोड़ी, लाइफ टाइम कलेक्शन 125 करोड़!

बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार को इन्द्र कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘टोटल धमाल (Total Dhamaal)’ का प्रदर्शन होने जा रहा

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 21 Feb 2019 2:23:43

‘टोटल धमाल’: अजय देवगन की एक और 100 करोड़ी, लाइफ टाइम कलेक्शन 125 करोड़!

बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार को इन्द्र कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘टोटल धमाल (Total Dhamaal)’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म की सफलता को लेकर बॉक्स ऑफिस काफी आशान्वित नजर आ रहा है। ट्रेड पर नजर रखने वालों का अनुमान है कि यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 12-13 करोड़ का कारोबार करने में कामयाबी प्राप्त कर लेगी। इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है यह अपने पहले वीकेंड में इस सीरीज की दूसरी फिल्म ‘डबल धमाल’ के लाइफ टाइम कारोबार को पीछे छोड़ देगी।

total dhamaal,ajay devgn,total dhamaal lifetime box office collection,total dhamaal first day box office collection,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

‘टोटल धमाल (Total Dhamaal)’ को बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन (Ajay Devgn) की उपस्थिति का सर्वाधिक लाभ होगा। दर्शकों की नजरों में अब यह अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म हो गई है। अजय इससे पहले वर्ष 2017 में बॉक्स ऑफिस पर ‘गोलमाल अगेन’ और वर्ष 2018 में ‘रेड’ सरीखी फिल्म दे चुके हैं। ‘गोलमाल अगेन’ उस फिल्म में भी उनके साथ अरशद वारसी और रितेश देशमुख नजर आए थे। दर्शकों को इन तीनों की कॉमेडी बेहद पसन्द आती है, जिसके चलते उम्मीद है कि पहली बार ‘धमाल’ सीरीज से जुड़े अजय देवगन इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर वैतरणी पार करवाने में कामयाब होंगे।

वैसे भी दर्शक हास्य फिल्मों को देखना ज्यादा पसन्द करता है। इन्द्र कुमार ने इस बार फिल्म को पूरी तरह परिवार के साथ देखने लायक बनाया है। उन्होंने फिल्म में किसी भी प्रकार का कोई द्विअर्थी संवाद और ऐसा दृश्य नहीं रखा है जिसे परिवार के साथ बैठकर नहीं देखा जा सके। फिल्म के जारी हुए ट्रेलर में भी ऐसा कोई संवाद या दृश्य नजर नहीं आया है। ऐसे में उम्मीद है कि यह फिल्म पूरी तरह से एक पारिवारिक फिल्म होगी जिसे साथ में बैठकर देखा जा सकता है।

बॉक्स ऑफिस पर नजर रखने वालों का अनुमान है कि ‘टोटल धमाल’ 100 करोड़ के आंकड़े को छूने में निश्चित रूप से कामयाब होगी। यह पूरी तरह से मास एंटरटेनमेंट है, जो हर वर्ग के दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब होगी। इसी के चलते वह 100 करोड़ की कमाई करेगी और इसका लाइफ टाइम कारोबार 125 करोड़ तक जा सकता है। फिल्म की कामयाबी में थोड़ी रुकावट विद्यार्थियों की परीक्षाओं की वजह से रहेगी। फरवरी के अन्तिम दिनों में देश भर में विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं का आयोजन हो रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम