न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मल्टी-स्टारर फिल्म अभिनेता की वास्तविक क्षमताओं को दर्शाती है: रितेश देशमुख

बॉलीवुड में 16 साल पहले एकल नायक के तौर पर अपना करिअर शुरू करने वाले अभिनेता रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने बाद में एकल नायक से ज्यादा उन फिल्मों में काम किया है जिनमें उनके साथ कई सितारे नजर आए हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 25 Feb 2019 2:26:21

मल्टी-स्टारर फिल्म अभिनेता की वास्तविक क्षमताओं को दर्शाती है: रितेश देशमुख

बॉलीवुड में 16 साल पहले एकल नायक के तौर पर अपना करिअर शुरू करने वाले अभिनेता रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने बाद में एकल नायक से ज्यादा उन फिल्मों में काम किया है जिनमें उनके साथ कई सितारे नजर आए हैं। उनके करिअर की सफलता में मल्टी स्टारर फिल्मों ने अहम भूमिका निभाई है। हिन्दी में जहाँ वे मल्टी स्टारर फिल्मों में काम करते हैं वहीं मराठी में वे एकल नायक के रूप में कामयाब हैं। हाल ही में उनकी फिल्म टोटल धमाल (Total Dhamaal) का प्रदर्शन हुआ है, जिसमें उनके साथ अजय देवगन (Ajay Devgn), अरशद वारसी (Arshad Warsi), अनिल कपूर (Anil Kapoor), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit), जावेद जाफरी (Javed Jafari), संजय मिश्रा (Sanjay Mishra), जॉनी लीवर (Johny Lever) आदि हैं। फिल्म मस्ती, हाउसफुल, मालामाल वीकली, धमाल और अपना सपना मनी मनी जैसी कई सितारों के अभिनय से सजी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता रितेश देशमुख को इस तरह की फिल्मों में काम करने में कोई समस्या नहीं है। उन्होंने 16 वर्ष पहले ‘तुझे मेरी कसम’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। उसमें उनकी मुख्य भूमिका थी। इसके बाद उन्होंने अधिकांश ऐसी फिल्मों में काम किया जिसमें कई सितारों ने काम किया जिसमें हाल में रिलीज फिल्म टोटल धमाल भी शामिल है।

riteish deshmukh,total dhamaal,ajay devgn,arshad warsi,anil kapoor,madhuri dixit,javed jafari,sanjay mishra,johny lever,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

मल्टी-स्टारर फिल्म को लेकर हाल ही में दिए अपने एक साक्षात्कार में रितेश ने कहा, मुझे इससे समस्या क्यों होगी। मेरे लिए अच्छे किरदार और अच्छी पटकथाएं मायने रखती हैं। पहली बार जब आप एक मल्टी-स्टारर फिल्म करते हैं, तो किसी को पता होना चाहिए कि वह क्या कर रहे हैं। यदि आप इससे खुश हैं तो आपको उसमें काम करना चाहिए और इसे 100 प्रतिशत देना चाहिए। 40 वर्षीया रितेश का मानना है कि लोगों को मल्टी-स्टारर के प्रति अपना दृष्टिकोण बदलने की जरूरत है।

riteish deshmukh,total dhamaal,ajay devgn,arshad warsi,anil kapoor,madhuri dixit,javed jafari,sanjay mishra,johny lever,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, मल्टी स्टारर फिल्म बनाना आसान नहीं है। जितने ज्यादा एक्टर्स, डायरेक्टर पर उतनी ही ज्यादा जिम्मेदारियां। शूटिंग के दौरान कलाकारों के बीच उचित समन्वय की आवश्यकता होती है। ‘हाउसफुल’ और ‘धमाल’ जैसी फिल्में अकेले अभिनेता के साथ नहीं बनाई जा सकतीं। ऐसी फिल्मों के लिए कई कलाकारों की आवश्यकता होती है। ऐसी स्क्रिप्ट के लिए कई प्रतिभाओं की आवश्यकता होती है। और ईमानदारी से कहूं तो, एक मल्टी-स्टारर फिल्म एक अभिनेता की वास्तविक क्षमताओं को दर्शाती है। प्रतिभाशाली कलाकारों के बीच यदि आप दर्शकों को प्रभावित करने में सक्षम हैं तो यह आपकी वास्तविक शक्तियों को दर्शाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल