न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘रैम्बो’ : एक और सीरीज शुरू, पहला भाग 2020 गाँधी जयन्ती पर

पिछले माह बॉलीवुड के ‘बागी’ सितारे टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने अपनी फिल्म ‘रैम्बो (Rambo)’ को लेकर कहा था कि यह फिल्म डिब्बाबन्द नहीं हुई है सिर्फ लेट हो गई है

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 18 May 2019 9:08:27

‘रैम्बो’ : एक और सीरीज शुरू, पहला भाग 2020 गाँधी जयन्ती पर

पिछले माह बॉलीवुड के ‘बागी’ सितारे टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने अपनी फिल्म ‘रैम्बो (Rambo)’ को लेकर कहा था कि यह फिल्म डिब्बाबन्द नहीं हुई है सिर्फ लेट हो गई है। इस फिल्म पर आगामी वर्ष काम शुरू हो जाएगा और यह अगले वर्ष ही प्रदर्शित होगी। ज्ञातव्य है कि वर्ष 2017 कांस फिल्म फेस्टिवल में निर्देशक सिद्धार्थ आनन्द और निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने टाइगर श्रॉफ को लेकर ‘रैम्बो’ के निर्माण की घोषणा की थी। ज्ञातव्य है कि यह फिल्म हॉलीवुड सुपर स्टार सिलवेस्टर स्टेलोन की क्लासिक फिल्म ‘रैम्बो (Rambo)’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक है और उस वक्त टाइगर का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया था। पहले यह फिल्म वर्ष 2018 में ही प्रदर्शित होनी थी लेकिन निर्देशक सिद्धार्थ आनन्द और टाइगर श्रॉफ के दूसरी फिल्मों में व्यस्तता के चलते यह फिल्म को रोक दिया गया था।

tiger shroff,sylvester stallone,rambo hindi adaptation,siddharth anand,student of the year 2,Hrithik Roshan,entertainment,bollywood

अब सिद्धार्थ आनन्द ने इस बात को पुख्ता किया है कि यह फिल्म आगामी वर्ष जनवरी में फ्लोर पर जाएगी। मुम्बई मिरर को दिए अपने हालिया साक्षात्कार में सिद्धार्थ ने कहा है कि, ‘टाइगर (Tiger Shroff) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ अभी मैं एक फिल्म को पूरा करने में लगा हुआ हूँ। अगस्त तक मैं इस फिल्म को पूरा कर लूंगा और सितम्बर से मैं रैम्बो (Rambo) की तैयारियाँ शुरू कर दूँगा।’ अपने इसी साक्षात्कार में उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि, ‘टाइगर नवंबर-दिसंबर से तैयारी शुरू करेंगे और नए साल से शूटिंग शुरू होगी जो कि भारत के साथ-साथ विदेश में भी होगी। लोकेशन्स की भी तलाश जल्द शुरू होगी। हमने फिल्म की रिलीज के लिए 2 अक्टूबर 2020 को लॉक कर दिया है।’ इस फिल्म के लिए लीडिंग लेडी की तलाश भी जल्द पूरी कर ली जाएगी।

tiger shroff,sylvester stallone,rambo hindi adaptation,siddharth anand,student of the year 2,Hrithik Roshan,entertainment,bollywood

गौरतलब है कि सिद्धार्थ आनन्द के निर्देशन में बन रही ऋतिक रोशन टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म को यशराज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा निर्मित कर रहे हैं। यह फिल्म इस वर्ष 2 अक्टूबर को गाँधी जयन्ती के अवसर पर प्रदर्शित होने जा रही है। फिलहाल इसकी शूटिंग जारी है। हालांकि अभी तक सिद्धार्थ आनन्द ने इस फिल्म का कोई टाइटल घोषित नहीं किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात
मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो