अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने बॉलीवुड में अपने पांच साल का सफर पूरा कर लिया है। इन पांचों सालों में ही उन्होंने स्वयं को बॉलीवुड के ए लिस्टर श्रेणी के अभिनेताओं में खड़ा कर लिया है। गत वर्ष प्रदर्शित हुई उनकी फिल्म ‘बागी-2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह से तहलका मचाया उसने उन्हें इस सूची में शामिल करवाने में खासी मदद की है। वैसे इत्तेफाक की बात है कि टाइगर श्रॉफ की अब तक जितनी भी फिल्मों ने सफलता प्राप्त की है उनमें निर्माता साजिद नाडियाडवाला की फिल्में सबसे ज्यादा है।
हीरोपंती से अपनी शुरूआत करने वाले टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff Debut Movie) ने अपने करियर में बागी और बागी-2 जैसी फिल्में दी हैं। इन सभी फिल्मों का निर्माण साजिद ने किया है। टाइगर की हालिया प्रदर्शित ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 (Student Of The Year 2)’ से बहुत अपेक्षाएँ थी लेकिन वह पूरी नहीं हो सकी हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 70 करोड़ का कारोबार कर लिया है पर इसे असफल मान लिया गया है। हाल ही में अपने पांच साल पूरे करने के मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की है। अपनी बातचीत में उन्होंने कहा कि पांच साल का सफर पूरा करने के बावजूद उनमें असुरक्षा की भावना है। टाइगर असुरक्षा की भावना से इस कदर प्रेरित हैं कि उन्हें हमेशा अनुमोदन और सराहना की तलाश रहती है। एक्टिंग से जुड़े कई लोगों का ऐसा कहना है कि इस पेशे में लोगों को हमेशा असुरक्षा की भावना रहती है क्योंकि चीजें कभी भी बदल सकती हैं। मशहूर बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ इस बात से बिल्कुल सहमत हैं।
इस मामले पर बोलते हुए टाइगर (Tiger Shroff) ने कहा कि यह सच है। मैं असुरक्षित हूं और इसी के चलते मुझे हमेशा सराहने की जरूरत पड़ती है..मैं कैसा काम कर रहा हूं..क्या मेरे पिता इसे पसंद करेंगे। क्या मेरे प्रशंसक मेरे काम की सराहना करेंगे। ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) सर के साथ काम करने के दौरान मुझे ऐसा लगा कि वह मेरे काम से प्रभावित हैं..वह मेरे हीरो हैं और मुझे उम्मीद है कि मैं उन्हें निराश नहीं कर रहा हूं।
Shorts see more
रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!
read more
- आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
- आंवला में विटामिन C होता है
- जीरे में आयरन और कैल्शियम है
ताजा खबरें
View Moreईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपतिदो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएंअमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीतभारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसदरणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तारOppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्मHonor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिनदिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियमदूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल