न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलवामा हमले के बाद URI:The Surgical Strike की टिकट बिक्री बढ़ी, गली बॉय को हुआ नुकसान

भारतीय सेना की शौर्य गाथा को देखने अध‍िक संख्‍या में दर्शक स‍िनेमाघर पहुंच रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 20 Feb 2019 9:42:58

पुलवामा हमले के बाद URI:The Surgical Strike की टिकट बिक्री बढ़ी, गली बॉय को हुआ नुकसान

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में CRPF के 40 जवानों पर हुए कायरतापूर्ण हमले के बाद पूरे देश में शोक और गुस्से की लहर है। इस मामले में देश एक तरफ बदला मांग रहा है और दूसरी तरफ के बाद सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फ‍िल्‍म उरी की टिकट ब‍िक्री बढ़ गई है ज‍िसका असर फ‍िल्‍म के ब‍िजनेस पर पड़ रहा है। भारतीय सेना की शौर्य गाथा को देखने अध‍िक संख्‍या में दर्शक स‍िनेमाघर पहुंच रहे हैं। पिछले 5 सप्ताह से बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (URI: The Surgical Strike)’ ने 6ठे सप्ताह के वीकेंड में भी बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम फहरा रखा है। इस फिल्म ने प्रदर्शन के 38वें दिन रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 2.77 करोड़ का कारोबार करते हुए अपने कुल कारोबार को 225.57 करोड़ तक पहुंचाने में सफलता प्राप्त कर ली है। अपने 6ठे सप्ताह के वीकेंड में इसने कुल मिला 6.50 करोड़ का कारोबार किया है। अर्थात् फिल्म अभी भी प्रति दिन 2 करोड़ का कारोबार बॉक्स ऑफिस पर कर रही है। रोजाना इसकी कमाई में इजाफा हो रहा है। फ‍िल्‍म बिजनेस के जानकार उम्‍मीद कर रहे हैं कि यह फ‍िल्‍म जल्‍द ही 250 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगी। यह फ‍िल्‍म सच्‍ची घटना पर आधारित है।

uri surgical strike,pulwama attack,surgical strike,uri film ticket,vicky kaushal,ticket sale of uri the surgical strike increased after pulwama attack atanki hamla,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi,bollywood

18 सितम्बर 2016 को उरी हमले में भारतीय सेना के 19 जवान शहीद हुए थे ज‍िसके जवाब में भारतीय सेना ने पाक‍िस्‍तान में सर्ज‍िकल स्ट्राइक की थी। फ‍िल्‍म उसी रात की कहानी को पर्दे पर लेकर आई है। इस फ‍िल्‍म में विक्‍की कौशल स्‍पेशल कमांडो, तो परेश रावल नेशनल स‍िक्‍यूर‍िटी एडवाइजर अज‍ित डोभाल का किरदार में नजर आए हैं। सेना की शौर्य की गाथा उरी फ‍िल्‍म को उत्‍तर प्रदेश सहित कई राज्‍यों में टैक्‍स फ्री भी किया गया है। अब ताजा र‍िपोर्ट की मानें तो पुलवामा हमले के बाद इसकी कमाई बढ़ गई है। Paytm और Bookmyshow.com के मुताबिक इस फिल्म को फिर से अधिक स्क्रीन पर रिलीज़ किया जा रहा है। साथ ही सिनेमाघरों ने फिर से इस फिल्म को नए शो स्लॉट दिए हैं और गली ब्वॉय के कुछ शो कम किए गए हैं। PVR Cinemas के मुंबई एरिया मैनेजर के मुताबिक आमतौर पर किसी पुरानी फिल्म को शाम 3 बजे से रात 9 बजे तक का कोई स्लॉट नहीं मिलता है लेकिन URI को अगले तीन दिनों तक फिर से प्राइम स्लॉट मिला है। इस शुक्रवार फिल्म टोटल धमाल की रिलीज़ होगी और URI के अच्छा बिज़नेस करने पर हो सकता है कि Gully Boy को कुछ स्क्रीन का खामियाज़ा उठाना पड़े।

uri surgical strike,pulwama attack,surgical strike,uri film ticket,vicky kaushal,ticket sale of uri the surgical strike increased after pulwama attack atanki hamla,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi,bollywood

सात साल पहले बॉलीवुड में आए फाइट मास्टर शाम कौशल के बड़े बेटे विक्की कौशल ने कभी सपने में नहीं सोचा होगा कि वे अपने छोटे से फिल्म करियर में अपने अभिनय से दर्शकों को इतना प्रभावित करने में सफल होंगे कि उनकी तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़, 200 करोड़ और 300 करोड़ी क्लब में शामिल हो जाएगी। विक्की कौशल ने हालिया प्रदर्शित ‘उरी’ से जहाँ 200 करोड़ी क्लब में जगह बनाई है, वहीं इससे पहले उन्होंने राजी और संजू के जरिये 100 और 300 करोड़ी क्लब में जगह बनाने में सफलता प्राप्त की है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम