न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 5 बॉलीवुड जोडिय़ों को परदे पर रोमांस करते देखना चाहता है दर्शक

वर्ष का यह ऐसा समय है जिसमें रोमांस की हवा चल रही है। हर दिल अपने अजीज को याद कर रहा है। वैश्विक स्तर पर भारतीय सिनेमा को कॉमेडी, ड्रामा या बॉयोपिक से ज्यादा रोमांटिक फिल्मों के लिए जाना जाता है

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 14 Feb 2019 6:56:19

इन 5 बॉलीवुड जोडिय़ों को परदे पर रोमांस करते देखना चाहता है दर्शक

वर्ष का यह ऐसा समय है जिसमें रोमांस की हवा चल रही है। हर दिल अपने अजीज को याद कर रहा है। वैश्विक स्तर पर भारतीय सिनेमा को कॉमेडी, ड्रामा या बॉयोपिक से ज्यादा रोमांटिक फिल्मों के लिए जाना जाता है। भारतीय सिनेमा में प्रेम, प्यार की छवि लार्जर दैन लाइफ मानी जाती है। प्रेम कहानियों में काम करने वाले सितारे अपनी केमिस्ट्री के चलते जहाँ दर्शकों की नजर में हॉट टॉपिक बन जाते हैं, वहीं वे परदे पर भी बेहतरीन प्रेमियों के रूप में छाये रहते हैं। दर्शक परदे पर रोमांस को देखना पसन्द करता है, ऐसे में वह अपनी कल्पना में कई ऐसे सितारों को परदे पर रोमांस करते हुए देखना चाहता है जो उनके सबसे प्रिय होते हैं। बॉलीवुड में ऐसी कई जोडियाँ हैं जो परदे पर एक साथ नजर आई हैं लेकिन उन्होंने कभी भी परदे पर रोमांस नहीं किया है।

आइए डालते हैं एक नजर ऐसी 5 जोडिय़ों पर जिनको दर्शक परदे पर रोमांस करते हुए देखना चाहता है—

1. यामी गौतम-विक्की कौशल (Yami Gautam - Vicky Kaushal)

गत 11 फरवरी को प्रदर्शित हुई निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में नजर आए विक्की कौशल और यामी गौतम को दर्शक परदे पर रोमांटिक जोड़ी के रूप में देखना चाहते हैं। इन दोनों को ‘उरी’ में एक साथ देखना दर्शकों के लिए सुखद अनुभव रहा है। उम्मीद है आने वाले समय में यह जोड़ी परदे पर रोमांस का जलवा दिखाती नजर आएगी।

yamu gautam,vicky kaushal,alia fazal,richa chadda,Hrithik Roshan,deepika padukone,katrina kaif,varun dhawan,sara ali khan,kartik aryan,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

2. अली फजल-ऋचा चढ्डा (Ali Fazal - Richa Chadda)

फरहान अख्तर की मृगदीप लांबा निर्देशित फुकरे सीरीज में नजर आ चुकी यह जोड़ी परदे पर कभी प्यार करती नजर नहीं आई है लेकिन वास्तविक जिन्दगी में यह दोनों एक-दूसरे को बेहद प्यार करते हैं। वर्ष 2017 में इन दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। दर्शक इनको वास्तविक जिन्दगी की तरह परदे पर भी प्रेम कहानी में देखना चाहता है।

yamu gautam,vicky kaushal,alia fazal,richa chadda,Hrithik Roshan,deepika padukone,katrina kaif,varun dhawan,sara ali khan,kartik aryan,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

3. ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण (Hrithik Roshan - Deepika Padukone)

बॉलीवुड के दो बेहतरीन सितारों में शामिल ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण 9Deepika Padukone) एक साथ किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। इन दोनों को दर्शक एक साथ देखने की तमन्ना मन में काफी अरसे से लिए हुए हैं। हालांकि इन दोनों को किसी भी निर्देशक ने एक साथ कास्ट करने का विचार नहीं किया है। उम्मीद है आने वाले समय में इस जोड़ी को कोई बड़ा निर्देशक अपनी फिल्म में एक साथ निर्देशित करते हुए दोनों का रोमांस दिखायेगा। यह काम यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा कर सकते हैं। इन दिनों उनकी ऋतिक रोशन अभिनीत अनाम् फिल्म की शूटिंग जारी है जिसके लिए अभी किसी नायिका का चयन नहीं किया गया है।

yamu gautam,vicky kaushal,alia fazal,richa chadda,Hrithik Roshan,deepika padukone,katrina kaif,varun dhawan,sara ali khan,kartik aryan,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

4. कैटरीना कैफ-वरुण धवन (Katrina Kaif - Varun Dhawan)

इन दोनों सितारों को लेकर रेमो डिसूजा स्ट्रीट डांसर-3 नामक फिल्म बनाने जा रहे थे। दर्शकों को जब इस बात का पता चला उनका इन दोनों परदे पर एक साथ देखने का उत्साह चरम पर पहुँच गया था। कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और वरुण धवन (Varun Dhawan) दोनों बेहतरीन नृतक हैं। ऐसे में इन्हें एक साथ देखना किसी सौगात से कम नहीं था। दर्शकों की इच्छाओं पर तब कुठाराघात हो गया जब अचानक से कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘भारत (Bharat)’ के चलते इससे किनारा कर लिया।

yamu gautam,vicky kaushal,alia fazal,richa chadda,Hrithik Roshan,deepika padukone,katrina kaif,varun dhawan,sara ali khan,kartik aryan,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

5. सारा अली खान-कार्तिक आर्यन (Sara Ali Khan - Kartik Aaryan)

इन दोनों को लेकर पिछले कुछ समय में बहुत कुछ मीडिया में कहा जा चुका है। सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने करण जौहर (Karan Johar) के शो कॉफी विथ करण में कहा था कि वे कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को डेट करना चाहती हैं। उनके इस कथन को जानने के बाद दर्शक उन्हें एक साथ स्क्रीन पर देखने को लालायित नजर आया। लेकिन उनकी यह इच्छा भी अधूरी रह गई। अब देखने वाली बात यह है कि यह जोड़ी परदे पर कब एक साथ नजर आती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम