न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सूर्यवंशी’ में दमदार खलनायक का प्रवेश, ‘थीरन’ की आएगी याद, अक्षय पर भारी होंगे अभिमन्यु

इस बार रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म के लिए प्रकाश राज, अमोल गुप्ते और सोनू सूद को छोडक़र अभिनेता अभिमन्यु को लिया है जो दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने अदाकार हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 13 May 2019 10:07:20

‘सूर्यवंशी’ में दमदार खलनायक का प्रवेश, ‘थीरन’ की आएगी याद, अक्षय पर भारी होंगे अभिमन्यु

रोहित शेट्टी इन दिनों अक्षय कुमार को लेकर अपनी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की शूटिंग कर रहे हैं। अक्षय कुमार के साथ शूटिंग शुरू करने के तुरन्त बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी फोटो शेयर की थी। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने इस फिल्म के दो महत्त्वपूर्ण किरदारों—माँ और पत्नी—के लिए नीना गुप्ता और कैटरीना कैफ को लिया था और अब उन्होंने फिल्म के एक और सशक्त किरदार ‘विलेन’ के लिए बॉलीवुड के कम और दक्षिण भारत के जाने माने अभिनेता अभिमन्यु को लिया है। फिल्म को 2020 में ईद के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है। इसमें अक्षय कुमार एटीएस (एंटी टेरेरिज्म स्क्वॉड) डीसीपी वीर सूर्यवंशी का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए रोहित शेट्टी को एक ऐसा खलनायक चाहिए था जो उनकी पिछली फिल्मां में कभी नजर नहीं आया हो और साथ ही हिन्दी फिल्मों में भी वह कभी-कभार ही नजर आया हो। इसी के चलते इस बार रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म के लिए प्रकाश राज, अमोल गुप्ते और सोनू सूद को छोडक़र अभिनेता अभिमन्यु को लिया है जो दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने अदाकार हैं।

abhimanyu singh,abhimanyu singh villain in sooryavanshi,Akshay Kumar,goliyon ki raasleela ram-leela,katrina kaif,rohit shetty,sooryavanshi,sooryavanshi cast,entertainment,bollywood

अभिमन्यु दक्षिण भारत के सभी बड़े सुपर सितारों के साथ काम कर चुके हैं। हिन्दी दर्शकों ने उन्हें पिछली बार श्रीदेवी अभिनीत फिल्म ‘मॉम’ में देखा है। वर्षों पहले वे अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गुलाल’ में दबंग राजपूत युवा नेता के रूप में नजर आ चुके हैं। अगर दर्शक उनकी तस्वीर देखकर अपने दिमाग पर जोर डालेंगे तो उन्हें टीवी पर देखी दक्षिण भारत की सुपर हिट फि अगर दर्शक उनकी तस्वीर देखकर अपने दिमाग पर जोर डालेंगे तो उन्हें टीवी पर देखी दक्षिण भारत की सुपर हिट फिल्म ‘तीरथ’ की याद जरूर आएगी, जिसमें उन्होंने खलनायकी को नए तरीके से पेश किया था। फिल्म की थीम के मुताबिक ऐसा महसूस हो रहा है कि अभिमन्यु को रोहित बहुत क्रूर दिखाने की कोशिश करेंगे।

मुम्बई मिरर की ताजा रिपोर्ट की मानें तो, रोहित शेट्टी ने इंडस्ट्री के धाकड़ कलाकार अभिमन्यु सिंह को अपनी ‘सूर्यवंशी’ के लिए साइन किया है, वो फिल्म में अक्षय कुमार से दो-दो हाथ करते दिखेंगे। अभिमन्यु सिंह ने मुंबई मिरर से बात करते हुए बताया है कि रोहित शेट्टी ने उनकी एक साउथ फिल्म ‘तीरथ’ देखी थी, जिसमें उन्होंने खलनायक की भूमिका निभाई थी। उसी फिल्म के कारण उन्हें ‘सूर्यवंशी’ मिली है।

अभिमन्यु सिंह के अनुसार, ‘रोहित सर ने साल 2017 में मेरी एक तमिल एक्शन थ्रिलर ‘थीरन’ देखी थी, जो कि एक असली कहानी पर आधारित थी। इस फिल्म में मैंने हीरोइक अंदाज से खलनायक का किरदार निभाया था। रोहित शेट्टी को मेरी अदाकारी काफी पसंद आई थी और इसी के बाद उन्हें लगा कि मैं ‘सूर्यवंशी’ के लिए एकदम फिट हूं। मैं रोहित सर के ऑफिस के पास ही रहता हूं, एक दिन उन्होंने मुझे अपने ऑफिस में बुलाया और बधाई देते हुए कहा कि मुझे ‘सूर्यवंशी’ के लिए साइन किया जा रहा है।’

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अभिमन्यु सिंह ने बताया है कि, ‘यह किरदार रोहित शेट्टी के बाकी खलनायकों से काफी अलग है। इसके बारे में अंदाजा लगाना मुश्किल है कि ये अगले पल क्या करेगा। मैं और अक्की सर एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं और मुझे उनके साथ काम करने में काफी मजा आ रहा है। हाल में हमने एक गम्भीर दृश्य शूट किया है, जिसे हमने एक दिन में ही खत्म कर दिया।’

यह तय है कि इस फिल्म के बाद अभिमन्यु सिंह हिन्दी फिल्मों के नामी खलनायकों में शुमार हो जाएंगे। उनके पास दक्ष्णि से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर होंगे। इसका कारण यह है कि रोहित शेट्टी की फिल्म में ‘खलनायक’ का किरदार नायक के बराबर होता है। उसके हिस्से में वैसे ही वजनी और ताली बजाऊ संवाद आते हैं जो नायक के पास आते हैं। अब देखना यह है कि रोहित सूर्यवंशी में अभिमन्यु सिंह को किस अंदाज में पेश करते हैं। अभिमन्यु के चेहरे पर किरदार की माँग के अनुसार जो भाव आते हैं वह काबिले तारीफ होते हैं। यह अभी से कहा जा सकता है कि वे अक्षय कुमार पर हावी रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो