अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और अभिनेता दलकीर सलमान (Dulquer Salmaan) स्टारर ‘द जोया फैक्टर (The Zoya Factor)’ की रिलीज डेट तीसरी बार के लिए टली और अब यह फिल्म 20 सितम्बर को रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 5 अप्रैल, 2019 को रिलीज होने वाली थी। इसके बाद फिल्म के रिलीज के लिए 14 जून की तारीख को निर्धारित किया गया। यह बताया गया कि फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ के निर्माताओं ने आगामी आईसीसी विश्व कप 2019 के साथ टकराव से बचने के लिए फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला लिया। आईसीसी वल्र्ड कप की शुरुआत 30 मई से होने वाली है।














