न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

करिअर के जटिल किरदारों में से एक है ‘साँड की आँख’: तापसी पन्नू

अभिनेत्री तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने पिछले दिनों अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘साँड की आँख (Saand Ki Aankh )’ की शूटिंग शुरू की है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 25 Feb 2019 3:29:07

करिअर के जटिल किरदारों में से एक है ‘साँड की आँख’: तापसी पन्नू

आगामी 8 मार्च को एक बार फिर से आम फार्मूला फिल्मों से इतर बनी फिल्म ‘बदला (Badla)’ में नजर आने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने पिछले दिनों अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘साँड की आँख (Saand Ki Aankh )’ की शूटिंग शुरू की है। गत वर्ष भी उन्होंने ‘मुल्क’ नामक फिल्म में काम किया था, जो अपने विषय के चलते बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही थी। इस फिल्म में किए गए अभिनय के लिए तापसी की जबरदस्त तारीफ हुई।

taapsee pannu,taapsee pannu films,saand ki aankh,anurag kashyap,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की हालिया फिल्म को पहले ‘वूमनिया’ के नाम से बनाया जा रहा था लेकिन शूटिंग शुरू होने से एक दिन पहले इसके नाम को बदल कर ‘साँड की आँख (Saand Ki Aankh )’ कर दिया गया। इस फिल्म में तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) शॉर्प शूटर का किरदार निभा रही हैं। यह दोनो शॉर्प शूटर बहनों की बायोपिक है, जिसमें से एक किरदार तापसी निभा रही हैं। इस किरदार के बारे में उनका कहना है कि एक शार्पशूटर की भूमिका निभाना उनके करिअर का सबसे जटिल और कठिन अनुभव है। तापसी ने शनिवार को अप्रकाशित 100 हिंदी व अंग्रेजी कविताओं वाली एक किताब ‘अनरीड’ के विमोचन के मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की।

तापसी और भूमि पेडनेकर फिल्म ‘सांड की आंख’ में निशानेबाज के किरदार में नजर आएंगी जो देश की सबसे बुजुर्ग महिला शार्पशूटर चंद्रो और प्रकाशी तोमर की कहानी पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग के शेड्यूल के बारे में बात करते हुए तापसी ने कहा, ‘हमने नौ दिन की शूटिंग पूरी कर ली है। आठ मार्च को ‘बदला’ की रिलीज है। मैं शूटिंग जारी रखने के लिए वापस उड़ान भरूंगी।
अपने अनुभव को साझा करते हुए अभिनेत्री ने कहा, ‘यह एक कठिन अनुभव रहा है। मुझे लगता है कि यह मेरे करियर की सबसे जटिल भूमिकाओं में से एक है। मुझे नहीं पता कि मैं इसे कैसे करूंगी। लेकिन मैं हर दिन अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगी।

फिल्म का शीर्षक ‘साँड की आंख’ काफी अलग है। फिल्म के निमार्ताओं द्वारा यह शीर्षक रखे जाने का कारण पूछने पर तापसी ने कहा, ‘साँड की आंख का मतलब अंग्रेजी में ‘बुल्स आई’ होता है यानि लक्ष्य का केंद्र, लेकिन फिल्म में हमने निशानेबाजों का देसी परिवार दिखाया है इसीलिए हमने यह नाम रखा।’

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल