न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

थ्रिल व सस्पेंस से भरपूर है तापसी पन्नू की ‘गेम ओवर’ का ट्रेलर, आगे क्या होगा. . . सोचकर थम जाती हैं सांसें

‘गेम ओवर’ का टे्रलर थ्रिल और सस्पेंस से भरा ऐसा दस्तावेज है जिसकी परत-दर-परत खुलने पर दर्शकों की सांसें थमेंगी ऐसा हमें विश्वास है।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 30 May 2019 4:22:42

थ्रिल व सस्पेंस से भरपूर है तापसी पन्नू की ‘गेम ओवर’ का ट्रेलर, आगे क्या होगा. . . सोचकर थम जाती हैं सांसें

तापसी पन्नू ने दक्षिण भारतीय फिल्मों के बाद हिन्दी सिनेमा में अपनी विशिष्ट पहचान बना ली है। इसे बनाने में सबसे बड़ा योगदान की उनकी फिल्मों को चुनने की प्रक्रिया रही है जिसमें उन्होंने बेहद सध कदमों से काम किया है। इस वर्ष ‘बदला’ और उससे पहले अमिताभ बच्चन के साथ ‘पिंक’ और अक्षय कुमार के साथ ‘बेबी’ और ‘नाम शबाना’ और ऋषि कपूर के साथ ‘मुल्क’ में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुकी तापसी पन्नू की आगामी फिल्म ‘गेम ओवर’ उनकी एक और यादगार फिल्म साबित होगा ऐसा हम नहीं बल्कि उनकी फिल्म का ट्रेलर कह रहा है। ‘गेम ओवर’ का टे्रलर थ्रिल और सस्पेंस से भरा ऐसा दस्तावेज है जिसकी परत-दर-परत खुलने पर दर्शकों की सांसें थमेंगी ऐसा हमें विश्वास है। इस फिल्म के जारी हुए ट्रेलर को देखकर तापसी पन्नू के अभिनय की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम लगती है। इस हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘गेम ओवर’ का निर्देशन कर रहे हैं अश्विन सरवनन। यह आगामी 14 जून को तीन भाषाओं हिन्दी, तमिल और तेलुगू में प्रदर्शित होने जा रही है। मूल रूप से इसे तेलुगू भाषा में बनाया गया है। हिन्दी वर्जन को अनुराग कश्यप की देखरेख में निर्मित किया गया है।

विडियो में तापसी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती नजर आ रही हैं। 2 मिनट 14 सेकंड के इस ट्रेलर में तापसी के साथ जो कुछ भी होता है, उसे देखकर दर्शक हैरान हो जाता है। ट्रेलर की शुरुआत में तापसी को एक विडियो गेम खेलते हुए दिखाया जाता है और अगले दृश्य में वह कुछ ढूंढने स्टोर रूम जाती है, लेकिन अंधेरा देखते ही दरवाजा बंद कर देती है। तापसी काफी घबराई हुई रहती है, जो एक बार यह भी कहती है कि उन्हें अंधेरे से डर लगता है और कई दिनों से वह ठीक से सो नहीं पाई है। डॉक्टर इसे बीमारी का नाम देते हैं, लेकिन जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है तो कई चीजें साथ-साथ चलती हैं। अंत तक हालत ये हो जाती है कि तापसी वील चेयर पर पहुंच जाती हैं और उनके दोनों पैरों पर प्लास्टर नजर आता है। वह जितना ही इस परेशानी से भागने की कोशिश करती है, उतना ही इन सब चीजों में उलझती जाती है। ट्रेलर के अन्तिम दृश्य में वह स्वयं को बचाने के लिए संघर्ष करती नजर आती है, जहाँ वह जमीन पर गिर जाती है और उसके बाद फर्श पर लाल खून बहता दिखता है। पूरे ट्रेलर के दौरान तापसी का किरदार काफी डरा हुआ और सहमा नजर आता है।

taapsee pannu,game over,game over trailer release,taapsee pannu new movie,suspense horror movie,entertainment,bollywood

इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस कमाई का आंकलन करना बहुत जल्दबाजी होगी। इस तरह की फिल्मों को देखने वाला दर्शक वर्ग सीमित है। दूसरा दर्शक इन थ्रिलर सस्पेंस फिल्मों को तभी देखता है जब उसकी बहुत ज्यादा तारीफ हो जाती है। जैसे इस वर्ष मार्च में प्रदर्शित हुई फिल्म ‘बदला’ ने बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार दिखाया। धीमी शुरूआत के बाद इस फिल्म ने दर्शकों को अपनी ओर खींचने में सफलता प्राप्त की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात
मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो