न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘गेम ओवर’: सिरहन बढ़ाता है टीजर, तापसी की एक्टिंग लाजवाब

टीजर देखने के बाद इस बात का ज्ञान होता है कि ‘गेम ओवर’ सस्पेंस से अधिक थ्रिलर हॉरर फिल्म है। फिल्म का निर्देशन अश्विन सारावनन ने किया है, जबकि हिंदी में इसे अनुराग कश्यप ने निर्देशित किया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 15 May 2019 5:59:17

‘गेम ओवर’: सिरहन बढ़ाता है टीजर, तापसी की एक्टिंग लाजवाब

कल अनुराग कश्यप ने अपनी फिल्म ‘गेम ओवर’ का पोस्टर जारी करने के साथ सूचना दी थी कि इस फिल्म का टीजर कल जारी किया जाएगा। आज तापसी पन्नू अभिनीत हॉरर थ्रिलर ‘गेम ओवर’ का टीजर जारी कर दिया गया है। टीजर देखने के बाद निश्चित रूप से फिल्म को देखने की बेकरारी बढ़़ जाती है। खासकर वो दर्शक इस फिल्म को देखने को उतावले नजर आने लगे हैं जो सस्पेंस-हॉरर और थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं। मूल रूप से तमिल भाषा में बनी इस फिल्म को हिन्दी में अनुराग कश्यप ने बनाया है और यह आगामी 14 जून को प्रदर्शित होने जा रही है। यह हिन्दी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषा में भी प्रदर्शित होगी।

टीजर देखने के बाद इस बात का ज्ञान होता है कि ‘गेम ओवर’ सस्पेंस से अधिक थ्रिलर हॉरर फिल्म है। फिल्म का निर्देशन अश्विन सारावनन ने किया है, जबकि हिंदी में इसे अनुराग कश्यप ने निर्देशित किया है। टीजर कसावट लिए है जिसमें तापसी पन्नू स्वयं से जूझती नजर आ रही है। टीजर में कोई संवाद नहीं है। बैकग्राउण्ड म्यूजिक टीजर को रहस्यमयी बनाने में कामयाब है। फिल्म के प्लॉट के बारे में जानकारी हाथ नहीं लगती। टीजर को देखकर ज्ञात होता है कि तापसी पन्नू एक गेम डेवलपर बनी हैं जो अपने आसपास किसी साए या डबल पर्सनालिटी को महसूस करती हैं। इस टीजर में वो खुद उसी साए से जूझती दिख रही है। इस दौरान उन्हें चोट लगना, व्हीलचेयर पर पहुंचना और इसके बाद भी किसी अनजानी शक्ति को अपने आसपास महसूस करना सिरहन पैदा करता है।

तापसी की पिछली प्रदर्शित फिल्म ‘बदला’ भी एक थ्रिलर फिल्म थी जिसने दर्शकों को अपना दीवाना बनाने में कामयाबी प्राप्त की थी। ‘बदला’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी यह फिल्म अभी तक दर्शकों के जेहन में छाई हुई है। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन नजर आए थे। ‘बदला’ की शानदार कामयाबी के बाद ‘गेम ओवर’ का टीजर उनकी एक और कामयाब फिल्म का संकेत देता है। इस तरह की फिल्मों के सीमित दर्शक होते हैं, जो इन्हें पसन्द करते हैं उसके बाद ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सरपट दौड़ती है।

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'निर्दयी और शर्मनाक हमला...', काबुल एयरस्ट्राइक में 400 की मौत; भारत ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
'निर्दयी और शर्मनाक हमला...', काबुल एयरस्ट्राइक में 400 की मौत; भारत ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों का किया ऐलान, ममता बनर्जी नंदीग्राम से बाहर, सहयोगी दल के लिए छोड़ीं 3 सीटें
टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों का किया ऐलान, ममता बनर्जी नंदीग्राम से बाहर, सहयोगी दल के लिए छोड़ीं 3 सीटें
अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष पर चीन का रुख स्पष्ट, इन देशों को देगा मानवीय मदद
अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष पर चीन का रुख स्पष्ट, इन देशों को देगा मानवीय मदद
चांदी में 6000 रुपये का उछाल, सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी – जानें आज का ताजा भाव
चांदी में 6000 रुपये का उछाल, सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी – जानें आज का ताजा भाव
होंठों की डेड स्किन हटाने का आसान घरेलू उपाय,चीनी और शहद से पाएं मुलायम होंठ
होंठों की डेड स्किन हटाने का आसान घरेलू उपाय,चीनी और शहद से पाएं मुलायम होंठ
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन