न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘दिल बेचारा’ नवम्बर में, देगी सूरज की ‘टाइम टू डांस’ को टक्कर, मुश्किल है हराना

‘दिल बेचारा’ का निर्देशन कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने किया है। अब तक निर्देशकों को उनकी कथा के अनुसार सितारे उपलब्ध करवाने वाले छाबड़ा की यह पहली निर्देशित फिल्म है।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 09 Apr 2019 7:00:35

‘दिल बेचारा’ नवम्बर में, देगी सूरज की ‘टाइम टू डांस’ को टक्कर, मुश्किल है हराना

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत दर्शकों के सामने ‘सोन चिडिय़ा’ में डकैत के रूप में नजर आए थे। उनके बेहतरीन अभिनय के बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर असफल हो गई, लेकिन सुशांत की चर्चा जोरों पर रही। फिल्म समीक्षकों ने सुशांत के अभिनय की सराहना की। इन्हीं सुशांत सिंह राजपूत की इस वर्ष नवम्बर में फिल्म ‘दिल बेचारा’ का प्रदर्शन होने जा रहा है जो सूरज पंचौली की फिल्म ‘टाइम टू डांस’ को टक्कर देगी। पहले यह फिल्म अजय देवगन की ‘तानाजी’ को टक्कर देने जा रही थी लेकिन अजय देवगन ने अपनी फिल्म की प्रदर्शन तिथि को दो माह आगे सरका लिया। अब यह 10 जनवरी 2020 को प्रदर्शित होगी।

‘दिल बेचारा’ का निर्देशन कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने किया है। अब तक निर्देशकों को उनकी कथा के अनुसार सितारे उपलब्ध करवाने वाले छाबड़ा की यह पहली निर्देशित फिल्म है। इस फिल्म के जरिये संजना सांघी अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। ‘दिल बेचारा’ की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। ‘दिल बेचारा’ 29 नवंबर 2019 को प्रदर्शित होगी। मुकेश छाबड़ा इस फिल्म को पिछले साल ही पूरा करके प्रदर्शित करने वाले थे लेकिन उनके सेक्सुअल हैरेसमेंट के केस में फंसने के बाद यह फिल्म लेट हो गई।

sushant singh rajput,dil bechara,sooraj pancholi time to dance,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

हालांकि बाद में छाबड़ा ने अपना नाम इस केस में क्लियर कर लिया और शूटिंग शुरू कर दी। अब सुनने में आया है कि इस फिल्म के साथ ही सूरज पंचौली और कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ की फिल्म टाइम टू डांस प्रदर्शित होगी। यह एक डांस फिल्म है जो पिछले साल पूरी हो गई थी लेकिन सही डेट न मिलने के चलते अब तक प्रदर्शित नहीं हुई है। निर्माताओं ने इसके लि अब 29 नवम्बर की ही डेट को फाइनल किया है। फिल्म के लिए जल्द ही स्पेशल सॉन्ग ओ ओ जाने जाना शूट करने वाले हैं जिसमें सलमान खान और कैटरीना कैफ नजर आएंगे। इस फिल्म को रेमो डिसूजा ने प्रोड्यूस किया है। ज्ञातव्य है कि मुकेश छाबड़ा की फिल्म का नाम पहले ‘किज्जी और मिन्नी’ रखा गया था लेकिन बाद में अपरिहार्य कारणों के चलते मुकेश छाबड़ा ने इसका नाम ‘दिल बेचारा’ कर दिया। यह फिल्म उपन्यास ‘फॉल्ट इन आर स्टार्स’ पर आधारित है। इस फिल्म का निर्माण फॉक्स स्टार इंडिया कर रहा है। वैसे तो संजना सांघी की यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले वे ‘रॉकस्टार’ और ‘हिंदी मीडियम’ नजर आ चुकी हैं लेकिन उनमें उनका किरदार छोटा था। ‘दिल बेचारा’ में संजना लीड रोल में दिखाई देने वाली हैं। फिल्म में सैफ अली खान की भी महत्त्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने जनवरी माह में ही इसकी लंदन में शूटिंग की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल