न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

3 दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत ने किया था अपने पिता को आखिरी फोन, इस बात को लेकर थे चिंता में

पापा सुशांत से बहुत दूर थे, इसलिए उनकी सेहत की चिंता उन्हें हरदम सताती थी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Jun 2020 8:58:35

3 दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत ने किया था अपने पिता को आखिरी फोन, इस बात को लेकर थे चिंता में

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच में नहीं रहे हैं। रविवार को उन्होंने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने डुप्लेक्स फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुशांत के सुसाइड पर हर कोई स्तब्ध है। वे माउंट ब्लांट अपार्टमेंट के एक डुप्लेक्स फ्लैट में रहते थे। इसी के बेडरूम में कपड़े से फांसी का फंदा बनाकर उन्होंने सुसाइड किया। उनके साथ फ्लैट में 4 लोग और रहते थे। इनमें नीरज सिंह, दीपक सावंत (दोनों कुक) और सिद्धार्थ पठानी और एक अन्य हैं। पुलिस के मुताबिक, सुशांत 6 महीने से तनाव में थे। पुलिस ने सुशांत के फ्लैट से कुछ सामान भी बरामद किया है। सुशांत की मौत की खबर जैसे ही परिवार वालों की मिली सभी सदमे में आ गए। सबसे ज्यादा दुखी तो उनके पिता हैं। बेटे की मौत की खबर सुनते ही वे बेहोश हो गए। पापा सुशांत से बहुत दूर थे, इसलिए उनकी सेहत की चिंता उन्हें हरदम सताती थी। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने तीन दिन पहले अपने पापा को अंतिम फोन कॉल किया था। इस कॉल में उन्होंने अपने पापा को कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए घर से बाहर न जाने की सलाह दी थी।

सुशांत सिंह राजपूत के पापा कृष्ण कुमार सिंह पटना में अकेले रहते हैं। उनकी देखरेख के लिए घर में केयरटेकर रहती है, जिनका नाम लक्ष्मी है। आखिरी बार जब उन्होंने पापा की केयरटेकर लक्ष्मी देवी से बात की थी, तो सुशांत ने उनसे कहा था कि प्लीज मेरे पापा को कोरोना वायरस से बचाना। लक्ष्मी ने बताया कि रविवार को जब सुशांत के पिता लंच करने के लिए बैठे तब मुंबई से उन्हें कॉल आया। कॉल मुंबई पुलिस का था, जिन्होंने जानकारी दी कि सुशांत ने अपने घर में सुसाइड कर लिया है। सुशांत की मौत की खबर सुनकर उन्हें चक्कर आ गए थे, फिर उनके दोस्त और पड़ोसियों ने उन्हें संभाला।

'दीदी' कहकर पुकारते थे

लक्ष्मी ने बताया सुशांत उन्हें 'दीदी' कहकर पुकारते थे। वह रोज ही वह अपने पिता से बात करते थे। करीब दो दिन पहले मेरे से बाबू (सुशांत) ने बात की थी और कहा था, पापा को भी और आप भी कोरोना से बचकर रहिएगा। उन्होंने बताया कि सुशांत ने कुछ ही दिन पहले कहा था कि इस बार वह पटना आएगा तो पिताजी को ले जाएगा और फिर कहीं किसी पहाड़ी पर घूमने ले जाएगा। लेकिन बाबू तो नहीं आया, उसकी जगह यह मनहूस खबर आ गई।

बता दे, सुशांत सिंह राजपूत का रविवार को पोस्टमार्टम किया गया, जो काफी लंबे वक्त तक चला। सूत्रों की मानें, तो शुरुआती तौर पर ये आत्महत्या का ही मामला लग रहा है। हालांकि, कुछ अंगों को अभी जेजे अस्पताल भेजा गया है जहां फॉरेंसिक जांच जारी रहेगी।

सुशांत सिंह राजपूत बिहार के पटना के रहने वाले थे, कल से ही उनके यहां वाले घर पर लोगों का आना जारी है। कल पप्पू यादव उनके परिवार से मिलने पहुंचे थे और आज सुबह जदयू नेता संजय सिंह यहां पहुंचे हैं। आज मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार होना है। बिहार के पटना से उनके पिता, भाजपा विधायक और सुशांत के भाई नीरज सिंह, उनकी पत्नी नूतन अब से कुछ देर में मुंबई के लिए रवाना होंगे। सुशांत सिंह राजपूत का बिहार से गहरा लगाव रहा है। उनका जन्म पटना में हुआ था। यहीं पर उनकी प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा भी हुई। इसके अलावा खगड़िया में स्थित ननिहाल से भी उनकी यादें जुड़ी हुई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव