न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सामने आई सुशांत सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, आत्महत्या की हुई पुष्टि

सुशांत सिंह राजपूत का रविवार को पोस्टमार्टम किया गया, जो काफी लंबे वक्त तक चला। जिसमें शुरुआती तौर पर ये आत्महत्या का ही मामला लग रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Jun 2020 10:20:34

सामने आई सुशांत सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, आत्महत्या की हुई पुष्टि

34 साल के सुशांत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुशांत के सुसाइड पर हर कोई स्तब्ध है। वे माउंट ब्लांट अपार्टमेंट के एक डुप्लेक्स फ्लैट में रहते थे। इसी के बेडरूम में कपड़े से फांसी का फंदा बनाकर उन्होंने सुसाइड किया। उनके साथ फ्लैट में 4 लोग और रहते थे। इनमें नीरज सिंह, दीपक सावंत (दोनों कुक) और सिद्धार्थ पठानी और एक अन्य हैं। पुलिस के मुताबिक, सुशांत 6 महीने से तनाव में थे। पुलिस ने सुशांत के फ्लैट से कुछ सामान भी बरामद किया है।

सुशांत सिंह राजपूत का रविवार को पोस्टमार्टम किया गया, जो काफी लंबे वक्त तक चला। जिसमें शुरुआती तौर पर ये आत्महत्या का ही मामला लग रहा है। हालांकि, कुछ अंगों को अभी जेजे अस्पताल भेजा गया है जहां फॉरेंसिक जांच जारी रहेगी। फाइनल रिपोर्ट का फिलहाल इंतजार है। डॉक्टरों ने सुशांत सिंह राजपूत के वाइटल ऑर्गन्स को फोरेंसिक जांच के लिए जेजे अस्पताल भेजा है, जहां शरीर में किसी तरह के ड्रग्स या जहर की मौजूदगी का पता लगाया जाएगा। सुशांत की विसरा रिपोर्ट भी दो-तीन दिनों में आ जाएगी। सुशांत का अंतिम संस्कार आज मुंबई में किया जाएगा। पटना से उनके पिता और बहनें मुंबई आ चुके हैं। वहीं, एक बहन पहले से ही मुंबई में है।

ऐसा था बॉलीवुड के धोनी का करियर, 7 साल, 10 फिल्में, 4 सुपरहिट, 2 हिट, 4 असफल

बता दे, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर रविवार दोपहर को सामने आई थी। उनके घर में काम करने वाले नौकर ने मुंबई पुलिस को फोनकर जानकारी दी थी। रविवार सुबह दस बजे जूस पीने के बाद सुशांत अपने कमरे में गए और फांसी लगा ली। कुछ घंटे बाद नौकर और कमरे में मौजूद अन्य लोगों ने दरवाजा खोलना चाहा, लेकिन नहीं खुला। मशक्कत करने के बाद जब दरवाजा खुला तो हर कोई हैरान रह गया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस के मुताबिक सुशांत ने आत्महत्या की है लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

3 दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत ने किया था अपने पिता को आखिरी फोन, इस बात को लेकर थे चिंता में

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के आधार उनकी टीम ने एक बयान जारी किया जिसमें लिखा, 'यह कहते हुए दुख हो रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच नहीं रहे। हम उनके फैंस से प्रार्थना करते है कि उन्हें अपने विचारों में रखिए और उनके लाइफ और काम को सेलिब्रेट कीजिए। हम मीडिया से भी प्रार्थना करते है कि इस दुख की घड़ी में प्राइवेसी को बनाए रखने में हमारी मदद करें।'

जिस फ्लैट में सुशांत ने किया सुसाइड, इतने लाख रुपये था उसका महीने का किराया

शव की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, महाराष्ट्र साइबर सेल ने कहा - कार्रवाई होगी

उधर, एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी डेड बॉडी की तस्वीर वायरल होने के बाद फिल्मी सितारों से लेकर उनके चाहने वालों ने विरोध जताया।तस्वीर वायरल होने के बाद महाराष्ट्र साइबर सेल ने इसका कड़ा विरोध जताते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। महाराष्ट्र साइबर सेल ने ट्वीट किया, 'सोशल मीडिया पर एक चिंताजनक ट्रेंड दिख रहा है।दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर को फैलाया जा रहा है, जो परेशान करने वाला और भद्दा है।' महाराष्ट्र साइबर सेल ने अगले ट्वीट में लिखा, 'यहां बता दें कि ऐसी तस्वीर को सोशल मीडिया पर फैलाना कानूनी गाइडलाइन और कोर्ट के आदेशों के खिलाफ है।ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।' एक अन्य ट्वीट में महाराष्ट्र साइबर ने ऐसी तस्वीर को शेयर करने से परहेज करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि फोटो जो पहले सोशल मीडिया पर फैलाई गई है उसे हटा दिया जाना चाहिए।

ऑनलाइन र‍िलीज होगी सुशांत सिंह राजपूत की आख‍िरी फ‍िल्‍म 'द‍िल बेचारा'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव