न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑनलाइन र‍िलीज होगी सुशांत सिंह राजपूत की आख‍िरी फ‍िल्‍म 'द‍िल बेचारा'

द‍िल बेचारा लेखक जॉन ग्रीन के नॉवेल 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' पर आधार‍ित है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Jun 2020 8:01:34

ऑनलाइन र‍िलीज होगी सुशांत सिंह राजपूत की आख‍िरी फ‍िल्‍म 'द‍िल बेचारा'

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत नहीं रहे। उन्होंने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगा ली। 34 साल के इस एक्टर की खुदकुशी से बॉलीवुड ही नहीं, पूरा देश हैरान है। अभी तक मौत की वजह सामने नहीं आई है। लेकिन, यह पता चला है कि सुशांत डिप्रेशन में थे। उधर बात करे उनकी आख‍िरी फ‍िल्‍म की करें तो इसका नाम 'द‍िल बेचारा' है। इसमें वह नई एक्‍ट्रेस संजना सांघी के साथ नजर आएंगे। वैसे कोरोना की वजह से ये फ‍िल्‍म अब सिनेमाघरों में र‍िलीज नहीं होगी। बल्‍क‍ि दर्शक इसे एक ऑनलाइन प्‍लैटफॉर्म पर मंगलवार को देख सकेंगे।

बता दें क‍ि द‍िल बेचारा लेखक जॉन ग्रीन के नॉवेल 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' पर आधार‍ित है। इसे मुकेश छाबड़ा ने डायरेक्‍ट क‍िया है। मुकेश ने कास्टिंग डायरेक्टर का काम भी क‍िया है। इस फ‍िल्‍म में सुशांत के अपोज‍िट संजना संघी ने डेब्‍यू क‍िया है। वहीं सैफ अली खान का भी फ‍िल्‍म में खास रोल है। पहले यह फिल्म 29 नवंबर 2019 को सिनेमाघरों में आने वाली थी। लेकिन किसी कारण इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाते हुए 8 मई 2020 कर दी गई लेकिन कोरोना के फैलने के चलते यह रिलीज नहीं हो पाई। अब यह फ‍िल्‍म मंगलवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर र‍िलीज होगी।

पहले इस फ‍िल्‍म का नाम कैजी और मैनी था लेकिन बाद में टाइटल बदल कर द‍िल बेचारा कर द‍िया गया। फिल्म में एआर रहमान का संगीत है और खबरों के मुताब‍िक, इसके क्लाइमेक्स में सुशांत और फरहान अख्तर गाना गाते नजर आएंगे।

बता दे, स‍िनेमाघरों में र‍िलीज होने वाली सुशांत स‍िंह राजपूत की आखिरी फिल्म छिछोरे थी जो 6 स‍ितंबर कोई आई थी। इसमें सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की जोड़ी थी। फ‍िल्‍म 50 करोड़ के बजट में न‍ितेश त‍िवारी के निर्देशन में बनी थी और बॉक्‍स ऑफ‍िस पर इसने 153 करोड़ के करीब की धमाकेदार कमाई की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक

अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी

रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0

समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस

E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत

शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका

'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?

IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह

'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन

क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड

बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका

मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई

'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम

लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव