सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म को लेकर करण जौहर को काफी ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर करण जौहर और आलिया भट्ट सहित कई स्टार्स के फॉलोअर्स की संख्या में भी भारी गिरावट आई है। लोगों का कहना है कि सुशांत के पास कई बड़ी फिल्में थीं, लेकिन एक बड़े प्रोड्यूसर से बहस के बाद अचानक ही सारे प्रोजेक्ट्स से उनका नाम हटा दिया गया। जिसके चलते वह काफी परेशान थे और इसी वजह से एक्टर ने बीते रविवार (14 जून) को फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।
इन 4 लोगों को ट्विटर पर कर रहे फॉलो
करण जौहर ने सोशल मीडिया पर सैकड़ों लोगों को एक साथ अनफॉलो कर दिया है और अब वह सिर्फ 4 ही लोगों को ट्विटर पर फॉलो कर रहे हैं। जिनमें बॉलीवुड के तीन स्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शामिल हैं। इसके अलावा वह धर्मा प्रोडक्शन्स और उसके सीईओ अपूर्वा मेहता को भी फॉलो कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर उन सभी स्टार्स और सेलिब्रिटीज को अनफॉलो कर दिया, जिन्हें वह इससे पहले तक फॉलो कर रहे थे।
This is heartbreaking....I have such strong memories of the times we have shared ...I can’t believe this ....Rest in peace my friend...when the shock subsides only the best memories will remain....💔 pic.twitter.com/H5XJtyL3FL
— Karan Johar (@karanjohar) June 14, 2020














