न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर दर्ज हुई FIR में अपना नाम देखकर चढ़ा एकता कपूर का पारा, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

प्लीज सुशांत के दोस्तों और परिवारवालों को शांति से उनके जाने का दुख मनाने दो। सच जल्द ही बाहर आ जाएगा। इस पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं होता।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Jun 2020 10:29:19

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर दर्ज हुई FIR में अपना नाम देखकर चढ़ा एकता कपूर का पारा, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

बॉलीवुड सुपरस्टार सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या (Sushant Singh Rajput Suicide) के ममले में बिहार के मुजफ्फरपुर में सलमान खान समेत आठ फिल्मी हस्तियों पर केस दर्ज किया गया है। सुधीर ओझा ने सलमान खान समेत निर्माता करण जौहर, आदित्य चोपड़ा, एकता कपूर, संजय लीला भंसाली, साजिद नाडियाडवाला समेत 8 फिल्मी हस्तियों को अभियुक्त बनाया है। इस मामले में अपना नाम सामने आने के बाद एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिख ये नाराजगी जाहिर की। एकता ने लिखा, 'सुशी (सुशांत सिंह राजपूत) को कास्ट न करने को लेकर मेरे खिलाफ केस करने के लिए शुक्रिया। वह भी तब जबकि मैंने ही उन्हें लॉन्च किया था। मैं बता नहीं सकती कि ऐसी घुमावदार और पेचीदा थिअरी को देखकर मैं कितनी दुखी हूं। प्लीज सुशांत के दोस्तों और परिवारवालों को शांति से उनके जाने का दुख मनाने दो। सच जल्द ही बाहर आ जाएगा। इस पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं होता।'

पायल रोहतगी ने सलमान पर साधा निशाना

वहीं, ऐक्ट्रस पायल रोहतगी नेपोटिजम को लेकर सीधे सलमान खान और बॉलिवुड के गैंग पर हमला बोला है। पायल ने सलमान खान की बहन अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा की बॉलिवुड एंट्री पर सवाल दाग दिया है। पायल रोहतगी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर सुशांत के जाने पर बॉलिवुड वालों की तरफ इशारा करते हुए इस वक्त उनके गम की तुलना मगरमच्छ के आंसुओं से कर डाली है। उन्होंने अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बॉलिवुड के बड़े नाम मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं, क्योंकि उन्हें बीइंग ह्यूमन होने का ड्रामा करना है। यह दोगले लोग क्या नहीं जानते थे कि सुशांत पर्सनल और प्रफेशनल लेवल पर पर दुखी थे? यह तो सुशांत के दोस्त थे ? करण जौहर ने कहा कि वह खुद सुशांत के सम्पर्क में 1 साल से नहीं थे। मैं पूछना चाहती हूं क्यों ? क्यों यह लॉबी सिर्फ़ स्टार चिल्ड्रन को ही ब्रेक देता है, चाहे उनमें टैलंट हो या नहीं। पायल रोहतगी ने अपने ट्वीट में कहा है, 'राम राम जी। आयुष शर्मा को सलमान खान ने लॉन्च किया क्योंकि उन्होंने उनकी (सलमान) बहन से शादी की थी, इसलिए नहीं कि वह टैलंटेड था। बेहद टैलंटेड ऐक्टर इसलिए चला गया क्योंकि उन्हें गैंग की तरफ से बॉयकॉट कर दिया गया था।

आदित्य चोपड़ा व करण जौहर ने किया था सुशांत सिंह को बैन!

जिया खान की मां ने सलमान पर लगाए गंभीर आरोप

सुशांत सिंह की मौत के बाद जिया खान की मां ने सलमान पर गंभीर आरोप लगाए है। दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान की मां राबिया खान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने सुशांत को श्रद्धांजलि देते हुए सलमान खान और बॉलीवुड के काम करने के तरीके पर तीखा वार किया है। जिया खान ने 2013 में डिप्रेशन के चलते आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद उनके कथित बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली से पुलिस ने लंबी पूछताछ की थी। वहीं हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर सुनकर जिया खान की मां राबिया खान सामने आई हैं और उन्होंने बॉलीवुड के काम करने के तरीके पर वार करते हुए जिया खान के केस को याद किया है। उन्होंने इस दौरान सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

राबिया ने कहा, 'मेरी संवदेनाएं सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली के साथ हैं। ये कोई मजाक नहीं है बल्कि दिल दहला देने वाला मामला है। अब बॉलीवुड को बदलना होगा। बॉलीवुड को पूरी तरह से ऐसा करना बंद करना होगा। किसी को बुली करना भी एक तरह से किसी की हत्‍या करना ही है।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका