न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘दिल बेचारा’ हुई ‘किज्जी और मैनी’, सुशांत के साथ नजर आएंगे सैफ अली खान

बॉक्स ऑफिस पर गत वर्ष केदारनाथ देने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की विवादों में घिरी फिल्म 'किज्जी और मैनी' एक बार फिर से पटरी पर आ गई है

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 09 Feb 2019 7:55:59

‘दिल बेचारा’ हुई ‘किज्जी और मैनी’, सुशांत के साथ नजर आएंगे सैफ अली खान

बॉक्स ऑफिस पर गत वर्ष केदारनाथ देने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की विवादों में घिरी फिल्म 'किज्जी और मैनी' एक बार फिर से पटरी पर आ गई है। प्राप्त समाचारों के अनुसार इस फिल्म के नाम को अब बदल दिया गया है। इस फिल्म को अब ‘दिल बेचारा’ के नाम से प्रदर्शित किया जाएगा। इस फिल्म में जहाँ सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) नजर आएंगे वहीं इसमें अब सैफ अली खान का प्रवेश भी हो गया है। पिछले माह इस फिल्म की लंदन में शूटिंग की गई थी जिसमें सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने भाग लिया था।

इस फिल्म का निर्माण और निर्देशन फिल्मों में कई वर्षों से कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर काम करते आ रहे मुकेश छाबड़ा कर रहे हैं। यह उनकी पहली निर्देशित फिल्म है। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत को अभिषेक कपूर की फिल्म ‘काई पू छै’ में मुकेश छाबड़ा के कहने पर ही लिया गया था। इसलिए जैसे ही बतौर निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने सुशांत को अपनी फिल्म का प्रस्ताव दिया वैसे ही उन्होंने इसमें काम करना स्वीकार कर लिया।

sushant singh rajput,sanjana sanghi,dil bechara,kizie aur manny,saif ali khan,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

फिल्म के शीर्षक को बदलने के बारे में मुकेश छाबड़ा का कहना है कि पहले हम फिल्म के मुख्य किरदारों के नाम पर शीर्षक रखने वाले थे लेकिन बाद में हमने सोचा कि दर्शकों का टाइटल के साथ जुडऩा बहुत जरूरी है। इसी सोच के चलते हमने शीर्षक को किज्जी और मैनी के स्थान पर दिल बेचार कर दिया। हमें पूरी उम्मीद है कि दर्शक नए शीर्षक के साथ ज्यादा बेहतर तरीके से जुड़े पाएंगे और उन्हें देखने में मजा भी आएगा।

वहीं दूसरी ओर फॉक्स स्टार इंडिया की सीसीओ रूचा पाठक ने मुम्बई मिरर को दिए अपने एक साक्षात्कार में कहा है कि संगीतकार ए.आर. रहमान जो हमारी फिल्म का संगीत तैयार कर रहे हैं, उन्होंने अमिताभ भट्टाचार्य के द्वारा लिखा गया एक गाना सुनाया, जिसमें हमें अपना नया टाइटल मिल गया। यह हमारी फिल्म के हिसाब से एकदम सही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम