न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘खलनायक’ बनकर अपने करियर की दिशा और दशा बदलेंगे सन्नी, विचारणीय प्रश्न

बॉलीवुड में पिछले 38 सालों से बतौर नायक नजर आ रहे अभिनेता सन्नी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपने बेटे करण देओल (Karan Deol) की फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 09 Feb 2019 3:13:58

‘खलनायक’ बनकर अपने करियर की दिशा और दशा बदलेंगे सन्नी, विचारणीय प्रश्न

बॉलीवुड में पिछले 38 सालों से बतौर नायक नजर आ रहे अभिनेता सन्नी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपने बेटे करण देओल (Karan Deol) की फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं। उनकी इस फिल्म के मध्य जुलाई तक प्रदर्शित होने की उम्मीद की जा रही है। कहा जा रहा है कि अपने बेटे की फिल्म के चलते उन्होंने खुद के प्रस्तावों को नकारना शुरू कर दिया है लेकिन लेखक निर्देशक अनीस बज्मी की फिल्म की पटकथा को उन्होंने अपने पास रोक कर रखा है। अनीस बज्मी की जिस पटकथा को उन्होंने रोका है वह वर्ष 2002 में आई गौरांग दोषी की फिल्म ‘आँखें’ का सीक्वल है जिसका निर्देशन व लेखन इस बार अनीस बज्मी कर रहे हैं।

sunny deol,aankhen 2,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

पिछले एक दशक से ज्यादा समय से यह फिल्म चर्चाओं में है लेकिन 2016 में इसके सीक्वल को बनाने की घोषणा करने के साथ ही इसका भव्य स्तर पर एक मुर्हूत शॉट भी फिल्माया गया था जिसमें फिल्म की पूरी स्टार अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, अरशद वारसी, इलियाना डिक्रूज, अर्जुन रामपाल नजर आए थे। इस फिल्म की देरी के बारे में अनीस बज्मी का कहना है कि फिल्म के निर्माता गौरांग दोषी के कारण यह रूकावट आई है, लेकिन अब रास्ता बिलकुल साफ है। इस साल से इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। फिल्म में अभी तक सिर्फ अमिताभ बच्चन के नाम की घोषणा हुई है, दूसरे सितारे होंगे या नहीं यह उनकी तारीखों पर निर्भर करता है। अनीस बज्मी स्वयं इस वक्त फिल्म पागलपंती की शूटिंग में व्यस्त है जो इसी वर्ष 6 दिसम्बर को प्रदर्शित हो रही है।

sunny deol,aankhen 2,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

सन्नी देओल ने अपने करियर में कभी भी खलनायक की भूमिका नहीं की है। जबकि उनके समकक्ष सितारों अनिल कपूर, अजय देवगन, अक्षय कुमार बतौर खलनायक दर्शकों के सामने आ चुके हैं और वाहवाही पा चुके हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सन्नी देओल खलनायक के रूप में शुरूआत करते हुए अपने करियर को नई दिशा और दशा देना चाहेंगे। बतौर नायक दर्शकों ने अब उन्हें स्वीकार करना बन्द कर दिया है। गत वर्ष उनकी जितनी भी फिल्मों का प्रदर्शन हुआ वे अपनी लागत तो छोडिय़े सिनेमाघरों का किराया तक नहीं निकाल सकी हैं। ऐसे में सन्नी देओल करियर को संवारने के लिए बड़े बजट की फिल्म में खलनायक के रूप में आकर अपना करियर फिर से संवार सकते हैं।
अनीस बज्मी की आँखें-2 में इस बार बैंक के स्थान पर कैसिनो को लूटने की कहानी को दर्शाया जाएगा जिसमें तीन दृष्टिहीन पुरुषों के साथ दो लड़कियाँ और एक खलनायक होगा। अमिताभ बच्चन का किरदार वही सेवानिवृत बैंक अधिकारी का होगा जो ‘आँखें’ में दिखाया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम