न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘ब्लैंक’: उम्मीदों के विपरीत रही ओपनिंग, करोड़ के स्थान पर लाखों में सिमटी

हॉलीवुड सुनामी एवेंजर्स एंडगेम के प्रदर्शन के एक सप्ताह बाद बॉलीवुड ने 3 मई को हिन्दी फिल्म ‘ब्लैंक’ को प्रदर्शित किया

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 05 May 2019 3:57:09

‘ब्लैंक’: उम्मीदों के विपरीत रही ओपनिंग, करोड़ के स्थान पर लाखों में सिमटी

हॉलीवुड सुनामी एवेंजर्स एंडगेम के प्रदर्शन के एक सप्ताह बाद बॉलीवुड ने 3 मई को हिन्दी फिल्म ‘ब्लैंक’ को प्रदर्शित किया। इस फिल्म के ट्रेलर से उम्मीद थी कि यह कुछ प्रतिशत दर्शकों को अपने साथ जोडऩे में कामयाब होगी और पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 2 करोड़ का कारोबार करने में सफल हो जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मात्र 97 लाख का कारोबार किया है।

बेहजाद खंबाटा के निर्देशन में बनी ‘ब्लैंक’ को लेकर अब कहा जा रहा है कि इसे गलत समय पर प्रदर्शित कर दिया गया है। जिन दर्शकों ने इस फिल्म को देखा है उन्होंने इसकी तारीफ की है। समीक्षकों ने भी करण कपाडिय़ा की सराहना की है। दर्शकों का कहना है कि इस फिल्म को हॉलीवुड फिल्म के सामने प्रदर्शित नहीं करना चाहिए था। एवेंजर्स एंडगेम ने दूसरे शुक्रवार को भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया और 18 करोड़ का कारोबार किया। ब्लैंक में सन्नी देओल भी हैं, जिनकी हाल आई फिल्मों में सबसे खराब ओपनिंग रही है। उनकी वर्षों से अटकी प्रदर्शित हुई फिल्मों मोहल्ला अस्सी और भैय्याजी सुपरहिट ने बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ के लगभग ओपनिंग ली थी, जबकि गत वर्ष ही आई उनकी फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से ने 1.75 करोड़ का कारोबार पहले दिन किया था।

sunny deol,sunny deol blank,blank box office report,blank box office collection,bollywood,entertainment

ये फिल्म एक ऐसे युवक की कहानी है जो आतंकी के रूप में एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड के निशाने पर है और उसे शरीर पर बम बंधा हुआ है और उसके तार आतंकी संगठन से जुड़े हैं। फिल्म में करण कपाडिय़ा ने हनीफ नाम के उस लडक़े का रोल निभाया है। करण, अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना के कजिऩ और डिम्पल कपाडिय़ा की बहन सिंपल के बेटे हैं। फिल्म में एटीएस चीफ एसएस दीवान का किरदार सनी देओल ने निभाया है। साथ में इशिता दत्ता और करणवीर शर्मा भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल