न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहली बार ‘खलनायक’ के रूप में नजर आएंगे सन्नी देओल, अमिताभ से होगा मुकाबला!

बतौर अभिनेता गत वर्ष सन्नी देओल (Sunny Deol) की जितनी भी फिल्मों का प्रदर्शन हुआ, वे सभी कई सालों से रूकी हुई फिल्में थी, जिनका बॉक्स ऑफिस पर बुरा हश्र हुआ।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 07 Feb 2019 4:26:19

पहली बार ‘खलनायक’ के रूप में नजर आएंगे सन्नी देओल, अमिताभ से होगा मुकाबला!

पिछले 38 सालों से बॉलीवुड में सक्रिय रह रहे अभिनेता सन्नी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपने बेटे करण देओल (Karan Deol) की पहली फिल्म ‘पल पल दिल के पास (Pal Pal Dil Ke Paas)’ को पूरा करने में लगे हुए हैं। पिछले ढाई साल से बन रही इस फिल्म को सन्नी मार्च तक पूरा कर लेना चाहते हैं जिससे इसको जुलाई तक प्रदर्शित किया जा सके। इस फिल्म का निर्देशन वे स्वयं कर रहे हैं। यह उनके निर्देशन में बनने वाली तीसरी फिल्म है। इससे पहले वे दिल्लगी और घायल वन्स अगेन का निर्देशन कर चुके हैं।

बतौर अभिनेता गत वर्ष सन्नी देओल (Sunny Deol) की जितनी भी फिल्मों का प्रदर्शन हुआ, वे सभी कई सालों से रूकी हुई फिल्में थी, जिनका बॉक्स ऑफिस पर बुरा हश्र हुआ। इस असफलता के बावजूद सन्नी देओल के पास रोज कई फिल्मों के प्रस्ताव आते हैं लेकिन वे अपने बेटे की फिल्म के चलते सभी प्रस्तावों को ठुकराते जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन्हीं प्रस्तावों में उनके पास लेखक निर्देशक अनीस बज्मी की फिल्म का प्रस्ताव आया है, जो वर्ष 2002 में प्रदर्शित हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘आँखें’ का सीक्वल है।

sunny deol,aankhen,aankhen 2,amitabh bachchan,bollywood,bollywood news

इस फिल्म की पटकथा की फाइल सन्नी देओल ने अभी तक अपने पास ही रख रखी है। कहा जा रहा है कि उन्हें अनीस बज्मी की इस फिल्म की पटकथा और उसमें जिस किरदार के लिए उन्हें प्रस्ताव दिया गया है वह बहुत पसन्द आया है। कहा जा रहा है कि अनीस बज्मी की ‘आँखें-2’ में सन्नी देओल को खलनायक की भूमिका का प्रस्ताव दिया गया है। जिस प्रकार से सन्नी देओल ने अभी तक अनीस बज्मी को पटकथा वापस नहीं लौटाई है उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि वे अब अपने अभिनय करियर को नई दिशा देने की योजना बना रहे हैं। नायक के तौर पर असफल हो चुके सन्नी अब दर्शकों के सामने खलनायक के रूप में आकर अपनी अभिनय पारी को आगे बढ़ाते दिखेंगे। बॉलीवुड में इन दिनों वैसे भी सशक्त खलनायक का अभाव है। यदि सन्नी देओल अपनी दूसरी पारी में खलनायक के रूप में परदे पर आने की तैयारी करते हैं तो कई फिल्म लेखक निर्देशकों को अपनी फिल्म के लिए खलनायक ढूंढऩे की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

sunny deol,aankhen,aankhen 2,amitabh bachchan,bollywood,bollywood news

वर्ष 2002 में प्रदर्शित हुई अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्म ‘आँखें’ का निर्माण गौरांग दोषी ने किया था। फिल्म का निर्देशन विपुल अमृतलाल शाह का था, जिन्होंने इसकी कथा-पटकथा आतिश कपाडिय़ा के साथ मिलकर लिखी थी। फिल्म में अमिताभ के अतिरिक्त अक्षय कुमार (Akshay Kumar), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), परेश रावल (Paresh Rawal) और सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की मुख्य भूमिकाएँ थीं। अपने विषय और प्रस्तुतीकरण के चलते इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता प्राप्त की थी। इस फिल्म के सीक्वल की पिछले एक दशक से ज्यादा समय से चर्चा है लेकिन अब ऐसा लगता है कि इसका सीक्वल बनने की तैयारी में है जिसका निर्देशन अनीस बज्मी करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम