न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीइनिज सिनेमाई परदे पर छाने की तैयारी में ‘मॉम’, श्रीदेवी की अन्तिम फिल्म

बॉलीवुड की सुपर सितारा रही दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) के अभिनय से सजी फिल्म ‘मॉम’ को चीन में प्रदर्शित किया जा रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 27 Feb 2019 3:41:38

चीइनिज सिनेमाई परदे पर छाने की तैयारी में ‘मॉम’, श्रीदेवी की अन्तिम फिल्म

बॉलीवुड की सुपर सितारा रही दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) के अभिनय से सजी फिल्म ‘मॉम’ को चीन में प्रदर्शित किया जा रहा है। ‘मॉम (MOM)’ चीन में 22 मार्च को प्रदर्शित होगी। इस फिल्म का निर्माण श्रीदेवी के पति बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने किया है। इस फिल्म के वितरण अधिकार ‘जी स्टूडियोज इंटरनेशनल’ के पास हैं, जो अब ‘मॉम (MOM)’ को पोलैंड, रूस, संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका और सिंगापुर सहित 40 क्षेत्रों में प्रदर्शित कर चुका है। अब यह फिल्म चीन में रिलीज की जा रही है।

sridevi,sridevi movie,sridevi mom,sridevi mom china,china,china box office,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

‘जी स्टूडियोज इंटरनेशनल’ के फिल्म निर्माण, वितरण और अधिकरण मामले की प्रमुख विभा चोपड़ा ने कहा है कि, ‘‘एक कलाकार की विरासत उसके काम में रह जाती है जो वह हमारे लिए छोड़ गई हैं और ‘मॉम’ इसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। यह फिल्म जहाँ-जहाँ प्रदर्शित हुई, इसे वहाँ बहुत ज्यादा सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इस मार्मिक फिल्म को एक और बाजार में ले जाने, उनके बेहतर और व्यापक उपहार को प्रसारित करने पर हमें गर्व है।’’ रवि उदावर द्वारा निर्देशित फिल्म में श्रीदेवी ने एक मां का किरदार निभाया था जो अपनी सौतेली बेटी का बदला लेने के लिए निकलती है। उनकी सौतेली बेटी का किरदार पाकिस्तानी अभिनेत्री सजल अली ने निभाया था। बदला लेने वाली मां का किरदार निभाने के कारण श्रीदेवी को मरणोपरांत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया था।

sridevi,sridevi movie,sridevi mom,sridevi mom china,china,china box office,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

चीन में इस फिल्म के प्रदर्शित होने के बात पर इसके निर्माता बोनी कपूर ने कहा, मॉम ऐसी फिल्म है जो हर क्षेत्र में दोनों- माताओं और दर्शकों को जोड़ती है। यह श्रीदेवी की अंतिम फिल्म है और हमारा लक्ष्य इस खूबसूरत फिल्म और उनकी सबसे यादगार अंतिम फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोगों को दिखाना है।

वर्ष 2012 में गौरी शिंदे की फिल्म ‘इंगलिश विंगलिश’ के जरिये फिल्मों में अपनी वापसी करने वाली श्रीदेवी ने इस फिल्म के 5 साल बाद 2017 में रवि उदावर के निर्देशन में ‘मॉम’ में काम किया था। यह श्रीदेवी के 50 साल के करिअर की 300वीं फिल्म थी। हालांकि इस फिल्म के बाद उनकी अन्तिम प्रदर्शित फिल्म शाहरुख खान की ‘जीरो’ रही थी, जिसमें उन्होंने मेहमान भूमिका के तौर पर 2 मिनट के लिए अपनी उपस्थिति बॉलीवुड की अन्य कई अभिनेत्रियों के साथ दर्ज करवाई थी। श्रीदेवी का गत वर्ष 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में निधन हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम