न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनाक्षी का खुलासा, सलमान ने 'दबंग' में काम के बदले रखी थी ये मांग, कहा - आज भी होता है अफसोस

सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि उनका फिल्मों में आने को लेकर अंतिम फैसला नहीं हो पा रहा था। उनके पिता और मां दोनों ही फिल्म जगत में अपनी सफल पारियां खत्म कर चुके थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 31 Jul 2019 4:44:18

सोनाक्षी का खुलासा, सलमान ने 'दबंग' में काम के बदले रखी थी ये मांग, कहा - आज भी होता है अफसोस

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की अगली फिल्‍म 'खानदानी शफाखाना' 2 अगस्त 2019 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। सोनाक्षी की इस फिल्म में बादशाह और वरुण शर्मा भी लीड रोल में होंगे। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही सोनाक्षी पर इसके प्रचार प्रसार का पूरा जिम्मा है। जिसके चलते वो हाल ही में मशहूर टीवी कार्यक्रम 'द कपिल शर्मा शो' में गई थीं। यहां उन्होंने अपनी पहली फिल्म दबंग में डेब्यू करने के दौरान कहानी सुनाई और सलमान खान (Salman Khan) के बारे में बड़ा खुलासा किया।

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने बताया कि उनका फिल्मों में आने को लेकर अंतिम फैसला नहीं हो पा रहा था। उनके पिता और मां दोनों ही फिल्म जगत में अपनी सफल पारियां खत्म कर चुके थे। उनके पिता तब पूरी तरह से अपने राजनैतिक करियर पर फोकस करने लगे थे। उस दौरान सोनाक्षी का वजन इतना ज्यादा था कि उन्हें बतौर अभिनेत्री अपनी फिल्म रखना किसी भी कास्टिंग डायरेक्टर, डायरेक्टर या एक्टर को नागगवार गुजर रहा था।

sonakshi sinha,Salman Khan,dabang 3,the kapil sharma show,khandani shafakhana,sonakshi sinha news in hindi,salman khan news in hindi,entertainment,bollywood news in hindi

जब सोनाक्षी अपने फिल्म करियर को लेकर चिंतित थीं तब बॉलीवुड के भाई सलमान खान (Salman Khan) ने उनका साथ दिया। सलमान ने उन्हें बुलाया और कहा, मैं तुम्हें अपनी फिल्म ले लूंगा, लेकिन इसके लिए पहले तुम्हें अपना वजन कम करना पड़ेगा। सोनाक्षी बताती है कि वह काफी खाती थीं। खाने पर रोक लगाना उनके लिए काफी कष्ट देने वाला रहा।

सलमान खान की ओर से इतना भरोसा और ये मांग रखे जाने के बाद सोनाक्षी ने दिन-रात मेहनत करनी शुरू कर दी। वो पूरी जान लगाकर अपने वजन पर काबू पाने में लग गईं। कुछ महीनों में वह फिर से सलमान से मिलीं और सलमान ने उन्हें अपनी फिल्म का हिस्सा बनाना तय कर लिया। लेकिन तभी सलमान ने सोनाक्षी के सामने एक नई मांग रख दी।

sonakshi sinha,Salman Khan,dabang 3,the kapil sharma show,khandani shafakhana,sonakshi sinha news in hindi,salman khan news in hindi,entertainment,bollywood news in hindi

सलमान ने दबंग में काम के बदले रखी ये मांग

सलमान (Salman Khan) ने सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) को दबंग (Dabangg) में काम देने के बदले सोनाक्षी से ट्रीट की मांग कर दी। सोनाक्षी सिन्हा बताती हैं कि वो दिन एक ऐसा दिन था जब उनके पैसे बिल्कुल भी नहीं थे। उन्होंने सलमान की ओर से ट्रीट की मांग किए जाने पर अपनी जेब टटोली और कुल तीन हजार रुपये निकले। इसके बाद सोनाक्षी ने सोचा सलमान को तीन हजार में कैसी ट्रीट दे पाएंगी।

इसके बाद सोनाक्षी ने सलमान की ट्रीट को आगे टाल दिया। लेकिन धीरे-धीरे समय निकलता गया। दोनों ही कलाकार अपने कामों व्यस्त हो गए। अब सोनाक्षी का कहना है कि उन्हें आज भी इस बात को लेकर अफसोस होता कि अभी तक उन्होंने सलमान को ट्रीट नहीं दी है।

बता दे, सोनाक्षी सिन्हा जल्द दबंग सिरीज की तीसरी कड़ी में नजर आने वाली है। बताया जा रहा है कि इसकी शूटिंग शुरू भी हो गई है। वही इसके साथ-साथ सोनाक्षी सिन्हा मल्टीस्टारर फिल्म मिशन मंगल (Mission Mangal) में भी नजर आएंगी। सोनाक्षी की ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। सोनाक्षी के अलावा इस फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar), विद्या बालन (Vidya Balan), तापसी पन्नू (Taapsee Pannu), नित्या मेनन और शरमन जोशी (Sharman Joshi) भी है। बता दे, फिल्म मिशन मंगल सत्य घटना से प्रेरित कहानी बताई जा रही है। मिशन मंगल में दिखाया गया है कि कैसे भारत के दो स्पेस साइंटिस्ट्स राकेश धवन (अक्षय कुमार), तारा शिंदे (विद्या बालन) और उनकी टीम, अपने पहले ही प्रयास में सैटेलाइट को मंगल पर भेजने में कामयाब हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो