आगामी 21 जून को शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की ‘कबीर सिंह (Kabir Singh)’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म का ट्रेलर आज जारी किया गया है। ट्रेलर में शाहिद कपूर एक जुनूनी आशिक के रूप में नजर आ रहे हैं। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की यह फिल्म वर्ष 2017 में आई तेलुगू ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी (Arjun Reddy)’ का आधिकारिक हिन्दी रीमेक है। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है जिन्होंने मूल फिल्म को निर्देशित किया था। फिल्म का निर्माण टी सीरीज के भूषण कुमार ने किया है। शाहिद के सामने किआरा आडवाणी (Kiara Advani) नजर आएंगी। ट्रेलर जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को जबरदस्त रेस्पाँस मिल रहा है। दर्शकों ने ट्रेलर देखने के बाद इसे शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की सोलो ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया है। अब इस फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर ही 2,485,455 दर्शकों ने देख लिया है यह आँकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है।
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बताया है। फिल्म में शाहिद कपूर के अभिनय की काफी तारीफ की जा रही है। साथ ही इस ट्रेलर में चला बैक ग्राउण्ड गीत ‘तेरे ख्याल में भी यू तेरा ख्याल आए यूं बिछडऩा है जरूर ये ख्याल आए. . . .’ बेहद प्रभावी नजर आ रहा है। शाहिद के साथ फिल्म में कियारा आडवाणी के लुक को दर्शकों ने पसंद किया है। अभिनेत्री की तस्वीरें शेयर करते हुए इसे सुपरहिट फिल्म का टैग दे दिया गया है।
#ShahidKapoor is remarkable in this new trailer of #KabirSingh. This could be the perfect remake blockbuster of #ArjunReddy😎.
![]()
कबीर सिंह एक ऐसे युवा की कहानी है, जो पेशे से डॉक्टर है लेकिन थोड़ा सनकी और अडिय़ल है। वो सिर्फ अपने मन की सुनता है। कबीर सिंह एक पागल प्रेमी और एक विद्रोही भी है, जो कि प्यार में दीवाना होकर अपनी जिंदगी तबाह कर लेता है। वह शराबी और ड्रग एडिक्ट बन जाता है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी तेलुगू फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ ने दक्षिण भारत में जबरदस्त कमाई की थी।














