न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘कबीर सिंह’: 28 फिल्मों के बाद 16 साल में मिली पहली 100 करोड़ी

शाहिद कपूर ने अपने 16 साल लम्बे करिअर में एक मात्र ‘कबीर सिंह (Kabir Singh)’ नामक एक ऐसी फिल्म की है, जो लार्जर दैन लाइफ किरदार पर आधारित है।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 27 Jun 2019 4:33:03

‘कबीर सिंह’: 28 फिल्मों के बाद 16 साल में मिली पहली 100 करोड़ी

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को अब बॉलीवुड में ‘कबीर सिंह (Kabir Singh)’ के नाम से जाना जाएगा। ठीक उसी तरह से जिस तरह से सलमान खान को दबंग खान के रूप में जाना जाता है। शाहिद कपूर ने अपने 16 साल लम्बे करिअर में एक मात्र ‘कबीर सिंह (Kabir Singh)’ नामक एक ऐसी फिल्म की है, जो लार्जर दैन लाइफ किरदार पर आधारित है। इस फिल्म के किरदार ने उन्हें रातों-रात वो शोहरत प्रदान की है जिसका सपना हर अभिनेता देखता है। वर्ष 2003 में केन घोष के निर्देशन में बनी ‘इश्क विश्क’ से अपना फिल्म करिअर शुरू करने वाले शाहिद कपूर ने अपने 16 साल लम्बे करिअर में ज्यादातर फिल्मों में चॉकलेटी हीरो की भूमिका निभाई है। अपवाद स्वरूप उन्होंने कमीने, हैदर और उड़ता पंजाब में अलग तरह की भूमिकाएँ की हैं और सराहना पाई है। लेकिन ‘कबीर सिंह’ में उन्होंने जो कुछ किया है उसे करना हर अभिनेता के बस की बात नहीं है।

shahid kapoor,shahid kapoor movie,kabir singh,kabir singh box office,kabir singh box office report,kabir singh 100 crore,kabir singh 150 crore,kabir singh 200 crore,entertainment,entertainment news,bollywood

शाहिद को हीरो की जगह एक अभिनेता के रूप में देखें तो शायद बेहतर होगा, क्योंकि कोई हीरो किसी सीन में हीरोइन को इस तरह से थप्पड़ नहीं मारेगा। कोई हीरो किसी सीन में लडक़ी को चाकू दिखाकर उसे कपड़े उतारने को नहीं कहेगा। कोई हीरो किसी सीन में सबके सामने अपनी पैंट में बर्फ नहीं डालेगा, लेकिन शाहिद ने ये सब किया।

shahid kapoor,shahid kapoor movie,kabir singh,kabir singh box office,kabir singh box office report,kabir singh 100 crore,kabir singh 150 crore,kabir singh 200 crore,entertainment,entertainment news,bollywood

इन दृश्यों को देखने के बाद विचार कीजिए कि कितने सुपर स्टार हीरो इस तरह के दृश्य कर पाएंगे। करिअर की शुरुआत से लेकर अंत तक शाहिद ने अनेकों ऐसे रोल किए हैं जिसमें उनकी एक्टिंग में पागलपन दिखा है और यही पागलपन शायद उन्हें कबीर सिंह के इंटेंस परफॉर्मेंस तक पहुंचा पाया है। ‘कबीर सिंह’ में शाहिद को हीरो के तौर पर देख रहे हैं तो आप निराश होंगे। कबीर सिंह हीरो नहीं है, कबीर सिंह एक आम सनकी है, शाहिद ने इस रोल के साथ पूरी सच्चाई से काम किया है। ‘कबीर सिंह’ को जैसी सफलता मिली है वैसी सफलता इसके पहले शाहिद कपूर ने कभी नहीं देखी। लंबा अरसा उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में गुजार लिया है। उन्हें टैलेंटेड माना जाता है। वे डांस भी अच्छा कर लेते हैं। कुछ अच्छी फिल्में भी उनके नाम के आगे दर्ज है, लेकिन सफलता ने हमेशा शाहिद कपूर से दूरी बना कर रखी।

shahid kapoor,shahid kapoor movie,kabir singh,kabir singh box office,kabir singh box office report,kabir singh 100 crore,kabir singh 150 crore,kabir singh 200 crore,entertainment,entertainment news,bollywood

‘कबीर सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर अब तक 120 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है और जिस रफ्तार से वह कारोबार कर रही है उसे देखते हुए यह स्पष्ट नजर आ रहा है कि यह फिल्म जल्द ही 200 करोड़ी हो जाएगी। शाहिद कपूर की यह बतौर सोलो हीरो पहली फिल्म है जो 100 करोड़ क्लब में शामिल है। 28 फिल्मों बाद उन्हें यह सफलता मिली और 16 वर्षों तक इंतजार करना पड़ा। ‘इश्क विश्क’ से नायक के तौर पर नजर आने वाले शाहिद कपूर ने ‘ताल’ और ‘दिल तो पागल’ है जैसी फिल्मों में वे ग्रुप डांसर के रूप में हीरो-हीरोइन के पीछे नाचते नजर आए थे। इस दौरान बतौर हीरो उनकी 28 फिल्में रिलीज हुईं। इस गिनती में उनकी मेहमान कलाकार के रूप में की गई फिल्मों को शामिल नहीं किया गया है। गत वर्ष प्रदर्शित हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ ने जरूर 302 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया था, लेकिन इस फिल्म की सफलता का सारा श्रेय दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के खाते में गया था। ‘कबीर सिंह’ की सफलता के बाद निश्चित तौर पर शाहिद कपूर का करिअर परवान चढ़ेगा। यह कुछ उसी तरह से होगा जिस तरह से सलमान खान का करिअर ‘वॉटेड’ के बाद परवान चढ़ा था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो