न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किस फिल्म से होगी शाहरुख की वापसी, लेंगे ‘इंस्पेक्टर गालिब’ का या अक्षय कुमार का सहारा

हाल ही में समाचार प्राप्त हुए हैं कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ काम करना चाहते हैं जिससे वे अपने डूबते करिअर को एक बार फिर से उबारने में सफल हो सकें

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 04 Mar 2019 6:01:27

किस फिल्म से होगी शाहरुख की वापसी, लेंगे ‘इंस्पेक्टर गालिब’ का या अक्षय कुमार का सहारा

हाल ही में समाचार प्राप्त हुए हैं कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ काम करना चाहते हैं जिससे वे अपने डूबते करिअर को एक बार फिर से उबारने में सफल हो सकें, क्योंकि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) लगातार सफल-दर-सफल फिल्में दे रहे हैं। आगामी 21 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर उनकी केसरी (Kesari) का प्रदर्शन होने जा रहा है। बॉक्स ऑफिस को पूरी उम्मीद है कि यह अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की पहली 200 करोड़ी फिल्म होगी।

Shah Rukh Khan,Akshay Kumar,kodathi samaksham balan vakeel hindi remake,inspector ghalib,madhur bhandarkar,rohit shetty,simmba,shah rukh khan movie,akshay kumar kesari,kesari,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

निर्देशक उन्नी कृष्णन की हालिया प्रदर्शित मलयालम फिल्म ‘कोडथी समक्शम बालन वकील (Kodathi Samaksham Balan Vakeel Hindi Remake)’ के हिन्दी रीमेक की योजना तैयार की जा रही है। इसमें इंडस्ट्री के दो बड़े स्टार्स शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक साथ नजर आ सकते हैं। इस मामने पर उन्नी कृष्णन ने बताया है कि, ‘एक प्रोडक्शन हाउस हमारी फिल्म का हिन्दी रीमेक बनाने का सोच रहा है, हालांकि अभी चर्चा शुरूआती दौर में है। हम लोगों ने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से बात की है।’

हालांकि अभी तक इस फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। वहीं दूसरी ओर कहा जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर ‘सिंघम’ के बाद ‘सिम्बा’ को मिली प्रचण्ड सफलता ने बॉलीवुड के किंग खान को पुन: सफलता प्राप्त करने का रास्ता दिखा दिया है। अपने डूबते करियर को बचाने के लिए उनके पास एक ऐसा प्रस्ताव है जिसको ठुकराना उनके करियर के लिए बहुत भारी पड़ सकता है। लगातार असफलताओं से जुझते हुए किंग खान के लिए यह रामबाण औषधि साबित हो सकता है। यह प्रस्ताव मधुर भंडारकर का है जो शाहरुख खान को ‘पुलिसवाला’ बनाने की योजना बना रहे हैं। वे शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को लेकर फिल्म ‘इंस्पेक्टर गालिब (Inspector Ghalib)’ बनाना चाहते हैं।

Shah Rukh Khan,Akshay Kumar,kodathi samaksham balan vakeel hindi remake,inspector ghalib,madhur bhandarkar,rohit shetty,simmba,shah rukh khan movie,akshay kumar kesari,kesari,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

सुनने में आया है कि मधुर भंडारकर (Madhur Bhandarkar) ने शाहरुख (Shah Rukh Khan) को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया है। उन्होंने हाल ही में शाहरुख खान को इस फिल्म की पटकथा सुनाई है। शाहरुख को फिल्म की कहानी पसन्द आई है, लेकिन उन्होंने अभी इसके लिए हामी नहीं भरी है। अगर वे इस फिल्म को साइन करते हैं तो परदे पर पहली बार पुलिस की वर्दी में दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि मधुर भंडारकर की इस फिल्म की कहानी देश में तेजी से बढ़ रहे रेत माफियाओं पर आधारित है। फिल्म की कहानी को यूपी आधारित बताया गया है। यह एक ऐसे पुलिस वाले कहानी है जो देश भर में होने वाले गैरकानूनी रेत खनन के लिए हथियार उठाता है और रेत माफिया से भिड़ जाता है। मधुर भंडारकर की अन्य फिल्मों की तरह यह भी गम्भीर फिल्म होगी। इसकी शूटिंग उत्तरप्रदेश में की जाएगी।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का इस फिल्म को करने के पीछे सबसे बड़ा कारण पिछले कुछ समय से कॉप ड्रामा फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करना है। इन फिल्मों को दर्शक बहुत ज्यादा तादाद में पसन्द कर रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण गत वर्ष 28 दिसम्बर को प्रदर्शित हुई रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म ‘सिम्बा (Simmba)’ है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की। इससे पूर्व अजय देवगन की ‘सिंघम (Singham)’ सीरीज ने भी प्रचुर मात्रा में सफलता प्राप्त की है। अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) की ‘फोर्स (Force)’ सीरीज को भी बहुत सराहा गया है। कुछ वर्ष पूर्व प्रदर्शित हुई अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की राउडी राठौर ने सफलता का कीर्तिमान रचा था। और इन सबसे ऊपर सलमान खान (Salman Khan) की ‘दबंग (Dabangg)’ सीरीज है जिसने बॉलीवुड की बॉक्स ऑफिस पर दशा और दिशा बदलने में अहम् भूमिका निभाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम