न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मन्नत' में चाहिए किराये पर कमरा तो चुकानी होगी ये बड़ी कीमत : शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपने फैंस के बातचीत के लिए ट्विटर पर #AskSRK का इस्तेमाल किया। वहीं इसके बाद ट्विटर पर जैसे ही #AskSRK ट्रेंड किया, फैन्स ने शाहरुख से सवाल करना शुरू कर दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 23 Jan 2020 3:12:43

'मन्नत' में चाहिए किराये पर कमरा तो चुकानी होगी ये बड़ी कीमत : शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपने फैंस के बातचीत के लिए ट्विटर पर #AskSRK का इस्तेमाल किया। वहीं इसके बाद ट्विटर पर जैसे ही #AskSRK ट्रेंड किया, फैन्स ने शाहरुख से सवाल करना शुरू कर दिया। शाहरुख खान ने भी फैन्स को बिल्कुल निराश नहीं किया और कोशिश की, कि वो सभी फैन्स को जवाब दे सकें। इस दौरान कई फैन्स ने शाहरुख से बेहद दिलचस्प सवाल किए। शाहरुख ने भी फैन्स के उन दिलचस्प सवालों को अपने अंदाज में जवाब दिया। ऐसे में शाहरुख के एक फैन ने उनसे ऐसा सवाल पूछ लिया जिसकी खुद शाहरुख को भी उम्मीद नहीं होगी। लेकिन शाहरुख ने भी फैन को बेहतरीन जवाब दिया। ये सवाल जवाब का सेशन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल एक फैन ने शाहरुख से ट्वीट कर पूछा, 'सर मन्नत में एक रूम रेंट पर चाहिए, कितने का पड़ेगा।' इस सवाल के जवाब में शाहरुख ने कहा, '30 साल की मेहनत में पड़ेगा।' शाहरुख के फैन का ये सवाल और इस पर शाहरुख का जवाब लोगों को काफी पसंद आ रहा है। शाहरुख ने इस जवाब से एक बार फिर से अपने फैन्स का दिल जीत लिया।

वही एक यूजर ने शाहरुख से पूछा कि आपकी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं, आपको कैसा लग रहा है? इस पर किंग खान ने यूजर को बड़ा ही जबरदस्त जवाब दिया। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को लेकर सोशल मीडिया यूजर ने कहा, "सभी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं, कैसा लग रहा है, जवाब जरूर देना।" शाहरुख खान ने बिना कतराते हुए इसका जबरदस्त जवाब दिया। उन्होंने ट्वीट किया, "बस आप दुआ में याद रखना।"

वहीं इस दौरान अभिनेता रितेश देशमुख ने भी मसखरी में शाहरुख से सवाल किया। रितेश ने शाहरुख से पूछा, 'कौन सा एक जिंदगी का पाठ आपने अबराम से सीखा है?' रितेश के इस सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा, 'जब भी आप दुखी, भूखे या गुस्से में हो तो बस रो दो अपना फेवरेट वीडियो गेम खेलते हुए।' शाहरुख ने इस दौरान अपने कई और फैन्स के सवालों के दिलचस्प जवाब दिए हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आए थे। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी। अब खबरें आ रही हैं कि शाहरुख राजकुमार हिरानी के अगले प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। हालांकि इस बात की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव