न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर दिखाई दे सकते हैं शाहरुख-दीपिका, रोहित-फराह की फिल्म में

गत सप्ताह फिल्मकार रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने घोषणा की कि फराह खान उनके बैनर के लिए एक एक्शन कॉमेडी फिल्म बनाएंगी।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 15 Feb 2019 3:44:51

फिर दिखाई दे सकते हैं शाहरुख-दीपिका, रोहित-फराह की फिल्म में

गत सप्ताह फिल्मकार रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने घोषणा की कि फराह खान उनके बैनर के लिए एक एक्शन कॉमेडी फिल्म बनाएंगी। अब इस फिल्म के मेन लीड को लेकर चर्चाएँ होनी शुरू हो गई हैं। इसके लिए पहला नाम दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि वे अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म ‘छपाक’ का काम पूरा करने के बाद इस फिल्म पर जुट सकती हैं। ‘छपाक’ का निर्देशन मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) कर रही हैं।

Shah Rukh Khan,deepika padukone,rohit shetty,farah khan,meghna gulzar,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा यह भी है कि फराह खान (Farah Khan) उनके सामने फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को कास्ट करने का मन बना रही हैं। ऐसा फिल्म और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के बैनर से जुड़े लोगों ने भी कहा है। फराह के साथ शाहरुख की गहरी दोस्ती है। दोनों एक-दूसरे के मिजाज की फिल्मों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। फराह खान (Farah Khan) इस बार उन्हें हार्डकोर एक्शन फिल्म का प्रस्ताव दे रही हैं। बॉलीवुड में बतौर निर्देशिका फरहा खान (Farah Khan) को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी फिल्म ‘मैं हूँ ना’ से लेकर आए थे। इस फिल्म के बाद उन्होंने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बैनर के लिए ओम शांति ओम और हैप्पी न्यू ईयर का निर्देशन किया था।

Shah Rukh Khan,deepika padukone,rohit shetty,farah khan,meghna gulzar,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

देखना दिलचस्प होगा कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ‘सारे जहाँ से अच्छा’, ‘डॉन-3’, मधुर भंडारकर की ‘इंस्पेक्टर गालिब’ और फराह खान (Farah Khan) की फिल्म में से किसे चुनते हैं। फिलहाल इस मामले में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। गौरतलब है कि इससे पहले चारों ने फिल्म ‘चैन्नई एक्सप्रेस’ में साथ काम किया है। फिल्म में शाहरुख-दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में थे। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने फिल्म का निर्देशन किया था और फराह खान ने इस फिल्म के गीतों की कोरियोग्राफी की थी। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने शाहरुख-काजोल को लेकर ‘दिलवाले’ का निर्देशन भी किया था। वहीं दूसरी फराह खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को निर्देशित करने के अतिरिक्त उनके साथ बतौर कलाकार फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ (1998) और ‘कल हो न हो’ (2003) में नजर आ चुकी हैं। दीपिका पादुकोण ने अपना करियर शाहरुख खान के साथ ‘ओम शांति ओम’ के जरिये शुरू किया था। इसके 7 साल बाद वे उनके साथ ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम