न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सत्ते पे सत्ता’ के रीमेक में नजर आएगी शाहरुख-कैटरीना की जोड़ी, संजय दत्त बनेंगे विलेन

पिछले दो माह से बॉलीवुड में वर्ष 1982 में आई अमिताभ बच्चन-हेमामालिनी स्टारर फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ के रीमेक की चर्चा हो रही है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 06 May 2019 1:23:43

‘सत्ते पे सत्ता’ के रीमेक में नजर आएगी शाहरुख-कैटरीना की जोड़ी, संजय दत्त बनेंगे विलेन

पिछले दो माह से बॉलीवुड में वर्ष 1982 में आई अमिताभ बच्चन-हेमामालिनी स्टारर फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ के रीमेक की चर्चा हो रही है। इस फिल्म का निर्माण रोहित शेट्टी करने जा रहे हैं। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी फराह खान को सौंपी गई है। मूल रूप से यह फिल्म 1954 में आई इंग्लिश फिल्म ‘सेवन ब्राइड्स फॉर सेवन ब्रदर्स’ से प्रेरित थी। राज एन सिप्पी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 1982 में बॉक्स ऑफिस पर कोई बहुत बड़ी सफलता नहीं मिली थी, लेकिन यह उस वर्ष की हिट फिल्मों में शामिल हुई थी। इस फिल्म में कुल मिलाकर 19 सितारों मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। इस फिल्म पर पिछले एक माह से तेजी से काम चल रहा है। फिल्म पर क्रिएटिव डिस्कशन चल रहा है। निर्माता निर्देशक इसे लेकर कई मीटिंग्स कर चुके हैं और अब कास्टिंग पर काम शुरू हो चुका है। सुनने में आया है कि इस फिल्म में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ को लीड रोल में कास्ट किया जाएगा। यह दोनों अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की भूमिका को करते दिखाई देंगे। शाहरुख खान यहाँ पर दोहरी भूमिका में होंगे। यह दोनों सितारे अब तक इससे पहले ‘जब तक है जान’ और ‘जीरो’ में साथ आ चुके हैं। फराह खान शाहरुख खान को लेकर मैं हूँ ना, ओम शांति ओम और हैप्पी न्यू ईयर बना चुकी हैं वहीं रोहित शेट्टी चैन्नई एक्सप्रेस और दिलवाले में शाहरुख खान को निर्देशित कर चुके हैं। इसके अलावा चर्चा है कि इसमें विलन के रोल में संजय दत्त नजर आएंगे। मूल फिल्म में यह किरदार अमजद खान ने निभाया था।

satte pe satta,satte pe satta remake,Shah Rukh Khan,shah rukh khan new movie,katrina kaif,katrina kaif new movie,sanjay dutt,sanjay dutt new movie,amitabh bachchan,Hema Malini,entertainment,bollywood

इस फिल्म में पहले शाहरुख खान के सामने दीपिका पादुकोण नजर आने वाली थीं पर वे मेघना गुलजार की ‘छपाक’ में व्यस्त हो गईं। इस फिल्म के बाद वे अपने बैनर की एक और फिल्म शुरू करने वाली हैं। ऐसे में शाहरुख खान के अपोजिट कैटरीना कैफ को बोर्ड पर लाया गया है। कैटरीना इन दिनों रोहित शेट्टी की ‘सूर्यवंशी’ में काम कर रही हैं। वे फराह खान के साथ ‘तीस मार खाँ’ में काम कर चुकी हैं।

इस फिल्म में फराह खान आखिरकार संजय दत्त के साथ काम करने वाली हैं। वे इससे पहले उन्हें ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में भी कास्ट करना चाहती थीं। फिल्म की पटकथा और संवाद भी संजय दत्त की पर्सनालिटी को देखते हुए लिखे गए थे। मगर कुछ कारणों से वे फिल्म से नहीं जुड़ पाए। मगर इस बार संजय को बोर्ड पर लाने की पूरी तैयारी है। चुनावों के बाद इस फिल्म के सितारों की घोषणा होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम