इम्तियाज अली की फिल्म में साथ में काम कर रहे कार्तिक आर्यन और सारा अली खान को लेकर कहा जाता है कि यह दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि इन्होंने अभी तक अपने रिश्ते के बारे में कोई बात नहीं की है। हाल ही में कार्तिक आर्यन को करण जौहर ने अपनी फिल्म ‘दोस्ताना-2’ में जाह्नवी कपूर के साथ साइन किया है। इस पर कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिक्रिया दी जिस पर सारा अली खान ने कमेंट किया है। गौरतलब है कि सारा अली खान हमेशा से चाहती थी कि वह कार्तिक आर्यन के साथ डेट पर जाएं। इसके बाद दोनों निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म के लिए शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के सेट से कई तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें दोनों की करीबी साफ देखी जा सकती है और उनके रिलेशनशिप में होने का हिंट देती हैं। फिलहाल दोनों हिमाचल प्रदेश में फिल्म की फाइनल शूट कर रहे हैं।
Maa Da Laadla Bigadne waala hai 🤫❤ 😉 DOSTANA ✌🏻
Can't wait to take this franchise forward with my partners in crime- #Janhvi , @collinDcunha & d third suitable boy #Dostana2<














