सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी ईद पर प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘भारत’ का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने बॉलीवुड सेलेब्स के लिए ‘भारत’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी जिसमें कई सितारे शामिल हुए। कैटरीना कैफ आसमानी रंग की डे्रस में बहुत खूबसूरती के साथ नजर आईं। आज सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फिल्म के नए गीत को जारी करने की सूचना देने के साथ ही नया पोस्टर भी जारी किया है जिसमें वे नेवी ड्रेस में नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों सलमान खान ने ‘भारत’ का एक गाना ‘जिन्दा’ रिलीज किया था। इस गाने को दर्शकों ने काफी पसंद किया इस गाने में सलमान अलग अलग लुक में नजर आए और उनके हर लुक को दर्शकों का पूरा प्यार मिला। अब एक्टर की फिल्म ‘भारत ‘का एक और नया गाना ‘तुरपेया’ कल रिलीज होगा। इस गाने को आवाज विशाल- शेखर और सुखविंदर सिंह ने दी है।














